search

मौसम पूर्वानुमान : भागलपुर और आसपास के जिलों में बढ़ रहा तापमान, धूप से मिलेगी राहत

Chikheang 2026-1-13 05:26:51 views 499
  

weather forecast : भागलपुर के तिलकामांझी चौक के पास कोहरा के बीच जाते वाहन



जागरण संवाददाता, भागलपुर। लगातार कई दिनों तक कड़ाके की ठंड और शीत दिवस की स्थिति झेलने के बाद भागलपुरवासियों को मौसम ने बीते तीन दिनों से राहत देना शुरू कर दिया है। हालांकि सुबह के समय अब भी घने कोहरे का असर देखा जा रहा है, लेकिन दिन चढ़ते ही तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज बदल गया है। हवा की रफ्तार कम रहने और धूप की तीव्रता बढ़ने से तापमान में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली है।


सोमवार को भागलपुर शहर का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 23.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहते हुए 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहा, लेकिन देर सुबह से ही धूप निकलने के बाद मौसम सुहावना हो गया। दिन के समय लोगों ने सर्द कपड़ों से कुछ राहत महसूस की और धूप का आनंद लेते नजर आए।

  • ठंड से मिली राहत, धूप के साथ बढ़ने लगा तापमान
  • सुबह कोहरा, दिन में धूप: मौसम ने बदला मिजाज



भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भागलपुर के मौसम विज्ञानी अनुपम नाहर ने बताया कि सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान वातावरण में 93 प्रतिशत आर्द्रता रही, जबकि उत्तर-पश्चिम दिशा से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।


वहीं बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सबौर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यहां वातावरण में 94 प्रतिशत आर्द्रता रही तथा पश्चिमी दिशा से 5.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।


मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। अगले एक-दो दिनों तक दिन के समय धूप निकलने से लोगों को राहत मिलती रहेगी, जबकि सुबह और रात में ठंड का असर बना रहेगा। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168434