search

एनकाउंटर पर बवाल: मेरे पति को तो बाइक चलाना भी नहीं आता, पत्नी ने पुलिस पर लगाए फर्जी मुठभेड़ के आरोप

deltin33 2026-1-13 00:26:15 views 829
  

प्रदर्शन करते ग्रामीण



जागरण संवाददाता, अमरोहा। नानी के घर आई मुरादाबाद निवासी बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपित गजेंद्र को पुलिस ने छह जनवरी की रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार दिखाकर जेल भेज दिया। इसके उलट कुंदरकी भूड़ के लोगों ने मुठभेड़ पर ही सवाल उठाए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों व किसानों प्रदर्शन किया और कहा कि पुलिस ने मुठभेड़ फर्जी दिखाई है। गजेंद्र को बाइक चलानी ही नहीं आती है।

इस बीच आरोपित की बेटी बेहोश हो गई। जिसे एंबुलेंस से पुलिस ने अस्पताल भिजवा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डीएम निधि गुप्ता वत्स के उठ जाने के बाद डिप्टी कलेक्टर चंद्रकांता को ज्ञापन नहीं दिया। कहा, यदि मामले की जांच दूसरे थाने या जिले से नहीं कराई गई तो तीन दिन बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कुंदरकी भूड़ के लोग भारतीय किसान यूनियन अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे।

अध्यक्ष ने कहा कि दुष्कर्म के आरोप में गजेंद्र को पुलिस ने फंसाया है। मुठभेड़ झूठी है। इसकी जांच होनी चाहिए। पूरा गांव उनके पक्ष में है। आरोपित की पत्नी ने बताया कि पति दूसरे गांव की चक्की पर आटा खरीदने गए थे। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी फोटो आया। इसी को आधार मानते हुए पुलिस उनको आरोपित मान लिया।

पैर में गोली और बिना नंबर प्लेट बाइक व तमंचा और दो जिंदा कारतूस मुठभेड़ में दिखाए। जो पूरी तरह झूठी है। पति के पास बाइक व साइकिल नहीं हैं। बाइक चलाना भी नहीं जानते हैं। पुलिसवाले घर से उनको लेकर गए थे और मुठभेड़ दिखाई। उन्होंने पति को बेकसूर बताया है। इस दौरान ईशु त्यागी, अभिषेक, नवनीत, सरजीत सिंह, हर्ष त्यागी आदि लोग शामिल रहे।




यह भी पढ़ें- रामपुर जिला अस्पताल बना \“वसूली अड्डा\“: ₹500 डॉक्टर के, ₹200 वार्ड बॉय के... ऐसे होती थी कमीशन खोरी!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477484