search

बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पर भागलपुर में बसरे फूल, कहा- कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता हमारी ताकत

Chikheang 2026-1-12 23:27:04 views 1066
  

बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भागलपुर का जोरदार स्वागत हुआ।



जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी सोमवार को अपने प्रवास कार्यक्रम के क्रम में बेगूसराय से नवगछिया होते हुए भागलपुर पहुंचे। भागलपुर पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। भागलपुर पहुंचने पर वे रोड शो में भी शामिल हुए, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम जन शामिल हुए। इस क्रम में विभिन्न संगठनों द्वारा भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
‎हमारी मंजिल भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बिहपुर पहुंचे। यहां वे अभिनन्दन समारोह में शामिल हुए। बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीयता, उत्साह और अपनत्व के साथ स्वागत और सम्मान किया गया। ‎इस मौके पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता, अनुशासन और सेवा-भाव ही संगठन की शक्ति है। ‎

उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार करने एवं एनडीए सरकार की विकासात्मक योजनाओं से जन-जन को जोड़ने की दिशा में संगठन और कार्यकर्ता एकजुट होकर समर्पण, परिश्रम और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि हमारी मंजिल भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना है। ‎इस अवसर पर बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह विधायक कुमार शैलेन्द्र, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद सहित पार्टी पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ‎
भाजपा आदेश देने वाला नहीं, संस्कार देने वाला परिवार

नवगछिया के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी दो दिवसीय भागलपुर प्रवास के क्रम में भागलपुर पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रेशमी नगरी भागलपुर में भाजपा अध्यक्ष के स्वागत में फूल बरसाए गए। इस क्रम में पासी समाज, ब्रह्मऋषि युवजन सभा सहित विभिन्न संगठनों द्वारा उनका अभिनन्दन किया गया। ‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी इसके बाद टाउन हाल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के बड़े हुजूम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को आदेश देने वाला नहीं, संस्कार देने वाला परिवार है, यह हमें नहीं भूलना चाहिए। ‎उन्होंने भागलपुर में विभिन्न संगठनों और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत और अभिनन्दन से भावुक होते हुए कहा कि वे ताउम्र इन कार्यकर्ताओं के आभारी हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह, ऊर्जा और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता ही भाजपा और एनडीए की ताकत हैं। पिछले चुनाव में कार्यकर्ताओं ने इसे बखूबी दिखाया भी है। ‎भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो दशकों से बिहार में सुशासन को जनता का समर्थन मिलता रहा है और यही कारण है कि बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। आज जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर काम किए जा रहे हैं, वहीं आधारभूत संरचनाओं को लेकर प्रदेश नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।

इस मौके पर विधायक रोहित पांडेय, मुरारी पासवान व जिलाअध्यक्ष संतोष कुमार ने भी सभा को संबोधित किया। संजय सरावगी अपने भागलपुर प्रवास कार्यक्रम के क्रम में कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। वे मंगलवार की सुबह बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में अभिषेक पूजन करेंगे और उसके बाद वे गौशाला में गो पूजन और तुलादान करेंगे। वे महर्षि मेही आश्रम भी जाएंगे और दर्शन पूजन करेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168425