search

माघ मेला में यमुना में वाटर लेजर की बिखरी सतरंगी छटा, रोजाना काली घाट पर होगा शो

deltin33 2026-1-12 21:56:36 views 925
  

माघ मेला में यमुना में वाटर लेजर की बिखरी सतरंगी छटा।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति के ठीक पहले कीडगंज क्षेत्र में यमुना के काली घाट पर सोमवार को वाटर लेजर शो का संचालन शुरू किया गया। महाकुंभ 2025 में पर्यटन विभाग द्वारा वाटर लेजर शो का आयोजन कराया गया था।

बाढ़ समाप्त होने के उपरांत माघ मेला-2026 के प्रारंभ होने के दृष्टिगत लेजर शो का पुनः संचालन पर्यटन विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल यूनिट-दो प्रयागराज के माध्यम से कराया जा रहा है।

लेजर शो का अवलोकन मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर डा.अजयपाल शर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

लेजर शो का संचालन प्रतिदिन शाम सात बजे काली घाट पर किया जाएगा। लेजर शो की समयावधि 45 मिनट है, जिसके अंतर्गत प्रयाग से जुड़ी कथाओं व माघ, कुंभ तथा महाकुंभ के महत्व को भी दर्शाया जाएगा।

काली घाट के सन्निकट ही वाटर स्पोर्ट्स व फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन स्मार्ट सिटी द्वारा किया जा रहा है। वाटर लेजर शो का संचालन प्रारंभ हो जाने से प्रयागराज आने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477401