search

जमुई सांसद अरुण कुमार भारती ने कहा- मैंने तो बेहतर विकास किया है, आइए हिसाब दे देता हूं, 11वें स्थान पर हूं

LHC0088 2026-1-12 20:27:12 views 656
  

जमुई सांसद अरुण कुमार भारती



संवाद सहयोगी, जमुई। सांसद निधि से सबसे अधिक खर्च करने वाले सांसदों में जमुई से लोजपा (आर) के सांसद अरुण भारती का भी नाम शामिल है। बिहार के 40 सांसदों में उनका नाम 11वें नंबर पर है। अरुण भारती ने अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद निधि से 3.79 करोड रूपये खर्च किए, जबकि 9 करोड़ 71 लख रुपये का कार्य रिकमेंड किया है। यहां बता दें कि सांसद को प्रत्येक वर्ष 5 करोड रुपये सांसद विकास निधि के अंतर्गत मिलते हैं।

यह राशि इस साल खर्च करें, इसकी बाध्यता नहीं है। लेकिन, हर वर्ष राशि मिलने का मतलब यही है कि विकास कार्य हर साल सांसद कर सकें। सांसद की ईसाक्षी पोर्टल पर विकास कार्यों के लिए रिकमेंड करते हैं। इसके बाद इससे जुड़ी राशि जिला योजना पदाधिकारी के पास जाती है। वही विकास कार्य करवाते हैं। 15 लाख से ऊपर का काम होने पर टेंडर निकाला जाता है।

  • नौ करोड़ 71 लख रुपये का कार्य रिकमेंड किया
  • राशि खर्च करने के मामले में 11वें स्थान पर अरुण भारती


15 लख रुपये से नीचे का काम सांसद किसी से भी करवा सकते हैं। दैनिक जागरण से बातचीत में सांसद अरुण भारती ने कहा कि जमुई लोकसभा क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, वे उस पर खरा उतरने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि 3.79 करोड़ की यह राशि केवल शुरुआत है।

हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। भ्रष्टाचार मुक्त और गुणवत्तापूर्ण निर्माण मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने काम की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार के समझौते के प्रति सचेत किया और स्थानीय नागरिकों से भी विकास कार्यों की निगरानी करने की अपील की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166283