search

प्यार, धोखा और मौत: प्रेमिका की एक FIR ने उजाड़ दिया हँसता-खेलता परिवार, युवक ने मफलर को बनाया फंदा!

cy520520 2026-1-12 19:26:58 views 1147
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



संवाद सूत्र, जागरण, सैफनी। प्रेमिका की ओर से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने के बाद बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मी ने गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। मृतक भी शादीशुदा था। उसकी पत्नी ने प्रेमिका पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

रूपपुर निवासी भान सिंह (36) विद्युत उपकेंद्र सैफनी में संविदा कर्मी के पद पर तैनात था। वह रविवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था इसके बाद वापस नहीं लौटा। आरोप है कि पड़ोसी गांव की रहने वाली एक महिला से उसके प्रेम संबंध थे। इसको लेकर घर में पत्नी से भी उसकी कलह होती रहती थी।

किसी बात को लेकर प्रेमिका ने भी सैफनी थाने में भान सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। रविवार को इसकी सूचना मिलने के बाद वह परेशानी की हालत में घर से निकला था। इसके बाद वह गांव से अचानक गायब हो गया। मोबाइल फोन भी बंद होने से परिजन रातभर परेशान रहे।

सोमवार सुबह जंगल में पेड़ से उसका शव शहतूत के पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला। मृतक की पत्नी सुमन का आरोप है कि भान सिंह के दूसरी महिला से प्रेम संबंध को लेकर लंबे समय से पारिवारिक तनाव चल रहा था। आरोप है कि महिला द्वारा युवक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल भी किया जा रहा था।

आरोपित महिला भी सरकारी विभाग में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात है। आरोप है कि महिला लगातार भान सिंह को ब्लैकमेल कर रही थी। छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भान सिंह डर गया और मानसिक रूप से काफी आहत हो गया था। इसके चलते ही मौत को गले लगा लिया।

बीती दीपावली को सुमन ने उक्त महिला के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी थी। मगर बाद में समझौता हो गया था। इस दौरान भान सिंह ने महिला से दूरी बनाने का वादा किया था, लेकिन आरोप है कि बातचीत दोबारा शुरू हो गई, जिससे घर में फिर कलह बढ़ने लगी। सुमन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला द्वारा युवक को ब्लैकमेल किए जाने की बात भी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




यह भी पढ़ें- रामपुर जिला अस्पताल बना \“वसूली अड्डा\“: ₹500 डॉक्टर के, ₹200 वार्ड बॉय के... ऐसे होती थी कमीशन खोरी!
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163933