search

मेयर चुनाव से पहले जंग! आप से टूटी पार्षद की भाभी की गिरफ्तारी का विरोध, भाजपा ने लगाया डराने और राजनीतिक दबाव का आरोप

Chikheang 2026-1-12 18:57:16 views 1238
  

चंडीगढ़ के मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में सियासी जंग शुरू हो चुकी है। इसी के तहत आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली पार्षद सुमन शर्मा की भाभी की गिरफ्तारी का भाजपा ने विरोध किया है। इस कार्रवाई एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और उसके परिवार को डराना और राजनीतिक दबाव बनाना बताया गया।

भाजपा ने आप के एक नेता पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग और राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ के मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव एच प्रसाद से मुलाकात कर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि एफआईआर बिना ठोस आधार के दर्ज की गई तथा पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस से समुचित समन्वय किए बिना जल्दबाज़ी में कार्रवाई की, जो स्थापित कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि पूरी घटना सुनियोजित राजनीतिक प्रतिशोध की ओर इशारा करती है।
यह है मामला

पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित मनीमाजरा से भाजपा पार्षद सुमन की भाभी कोमल शर्मा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। सोहाना थाने में पुलिस ने चंडीगढ़ की महिला पार्षद सुमन की भाभी कोमल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मुकदमा 316 (5) भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत दर्ज किया है। आरोप है कि उसने नौकरी पर जाए बिना ही वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड पंजाब से वेतन लिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168440