search

कौन हैं अमन गुप्ता ? जिन्होंने 2000 रुपये की नौकरी से शुरू कर प्रोटीन सप्लीमेंट के बाजार में देश में बनाया बड़ा नाम

deltin33 2026-1-12 16:26:38 views 858
  

यूएस में आयोजित ओलंपिया चैंपियनशिप के दौरान एथलीट के साथ अमन गुप्ता (मध्य में)। सौ. स्वयं



जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर बी ब्लाक निवासी 42 वर्षीय अमन गुप्ता आज स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन (प्रोटीन सप्लीमेंट) के बाजार में देश में बड़ा नाम बन गए है। वह स्पोर्ट्स न्यूट्रिशियन के बाजार में प्रसिद्ध विदेशी कंपनियों के भारत में अधिकृत विक्रेता हैं। भारतीय कंपनियां भी देश भर में बिक्री के लिए उन्हीं पर भरोसा जता रही हैं। यह मेरठ के लिए गर्व की बात है।

इससे भी बड़ी बात यह है कि अमन ने इस क्षेत्र में 21 वर्ष पहले वर्ष 2004 में दो हजार रुपये महीना की नौकरी शुरू की थी और साइकिल से शहर में न्यूट्रिशन की आपूर्ति करते थे। एक साल बाद ही उन्होंने अपना खुद का काम शुरू कर दिया। मेरठ से शुरू हुई यह यात्रा अब दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर के साथ देश के सभी प्रदेश और प्रमुख शहरों तक जा पहुंची है।

स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन की विभिन्न देशों की प्रसिद्ध कंपनियों के साथ साथ भारत की भी किसी भी कंपनी का उत्पाद यदि चाहिए तो अमन गुप्ता यह उपलब्ध कराते हैं। यह कार्य उनकी तीन फर्म जीजी एंटरप्राइज, अमन डाइट सप्लीमेंट गैलरी और न्यूटीराइड के माध्यम से किया जा रहा है।

अमन ने बताया कि बचपन में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। पिता रामअवतार गुप्ता इनवर्टर की बैट्री का व्यापार करते थे। जिनका कोरोना काल में निधन हो गया था। अपनी मां से प्रेरित होकर उन्होंने यह प्रयास किया। पिछले समय से जिम और फिटनेस को लेकर सभी आयु वर्ग के लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इसी के साथ स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन (प्रोटीन सप्लीमेंट) की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इसी मांग के साथ उनका व्यापार भी फल फूल रहा है।

अमन गुप्ता बीकाम डिग्री धारक हैं। पीवीएस माल के पास स्थित क्लाउड 9 में अपना आफिस स्थापित किया है। जिसमें लगभग 30 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। अमन वन साइंस, लैबराडा, रेडकोन वन, डायमाटाइज, कैविन लेवरोन, 13 लाइवस समेत अन्य कई विदेशी कंपनियों के उत्पाद की आपूर्ति करते हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477324