search

मेरठ के पल्लवपुरम के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर, बीमारी फैलने की आशंका

LHC0088 2026-1-12 01:25:50 views 1248
  

दूषित पानी की तस्वीर- फाइल।



जागरण संवाददाता, मोदीपुरम। पल्लवपुरम की बड़ी आबादी दूषित पानी पीने को मजबूर है। घरों की टोंटियों से मटमैला पानी आ रहा है, जिससे कालोनीवासी परेशान हैं। सबसे अधिक समस्या फेज-वन की सर्विस रोड वाले लोगों को हो रही है।

पिछले दिनों सीवर लाइन के पास पेयजल की लेन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे नगर निगम ने सही करा दिया था। उसके बाद फिर दूषित पेयजल की समस्या सामने आ रही है।

पल्लवपुरम फेज-वन निवासी व्यापारी नेता राजेश कांत जैन, डा. वीके खोखर, संजय बख्शी, महक सिंह आदि का कहना है कि सर्विस रोड और हाईवे के बीच में रैपिड-मैट्रो का कार्य काफी दिनों तक चला था। तब करीब डेढ़ साल के लिए फेज-वन की सर्विस रोड को बंद कर दिया गया था।

इस बीच कई बार सड़क की भी खोदाई हुई थी। उसी दौर में नाली के पास ही पेयजल की लेन फट गई थी। पेयजल लाइन के पास ही सीवर लेन भी थी, जिसका गंदा पानी पेयजल की लाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा था।

शिकायत के बाद स्थानीय पार्षद प्रदीप वर्मा ने नगर निगम के माध्यम से क्षतिग्रस्त पेयजल और सीवर लाइन की मरम्मत कराई थी। मगर, अब फिर से दूषित पेयजल घरों तक पहुंच रहा है। दूषित पेयजल से बीमारी फैलने की आशंका बनी है। हालांकि अधिकांश घरों में आरओ लगा हुआ है, मगर दूषित पेयजल की वजह से आरओ की जाली भी चोक हो रही है।


दूषित पानी की आपूर्ति की अभी किसी ने शिकायत नहीं की है। पिछले दिनों शिकायत मिली थी, तब पेयजल और सीवर की लेन को सही करा दिया था। जहां शिकायत है, वहां चेक करा लिया जाएगा।
प्रदीप वर्मा, स्थानीय पार्षद, पल्लवपुरम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166020