search

भागलपुर आ रहे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, 32 स्थानों पर होगा स्वागत, यह है खास

deltin33 2026-1-11 23:26:56 views 542
  

भागलपुर के भाजपा विधायक रोहित पांडेय के साथ बिहार राज्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी



जागरण संवाददाता, भागलपुर। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सोमवार को भागलपुर आ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का 32 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। वीर कुंवर सिंह चौक जीरोमाइल में युवा मोर्चा व वीर कुंवर सिंह सामाजिक परिषद की ओर स्वागत किया जाएगा। यहां से ढोल-नगाड़ा, घोड़ा गाड़ी, मोटर साइकिल आदि के साथ काफिला आगे बढ़ेगा। हवाई अड्डा के समीप गंगोत्री समाज की ओर से स्वागत किया जाएगा। यहां से आगे बढ़ने के बाद राढ़ी बांधव समिति द्वारा पारंपरिक ढंग से उनका स्वागत किया जाएगा। यहां मुकुट भेंट किया जाएगा। तिलकामांझी चौक पर विश्वकर्मा समाज द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। तिलकामांझी चौक पर संथाली समाज की ओर से स्वागत किया जाएगा।

  • प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज आएंगे भागलपुर, 32 स्थानों पर होगा स्वागत
  • टाउन हाल में कार्यकर्ताओं का किया जाएगा सम्मान, होगी संगठनात्मक बैठक
  • शहर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, मंदिरों में करेंगे पूजा-अर्चना



जिसके निमित्त आज जवारीपुर स्थित वृंदावन हाल में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। टाउन हाल के गेट तक हर चौक-चौराहे पर करीब तीन दर्जन संस्थाओं के माध्यम से भव्य स्वागत किया जाएगा। टाउन हाल में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन होगा। साथ ही कोर कमेटी की बैठक हेगी। संगठनात्मक बैठक होगी। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भी प्रदेश अध्यक्ष भाग लेंगे। प्रबुद्धनों के साथ वृंदावन में बैठक होगी। होटल वैदिक में वैश्य परिवार द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम होगा। मंगलवार को बाबा ब्रह्मोश्वरनाथ मंदिर में अभिषेक-पूजा करेंगे। गोशाला में गो पूजन व महर्षि मेंही आश्रम में दर्शन-पूजन करेंगे।

इस बीच भागलपुर विधानसभा के विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भाजपा संगठन की मजबूती के लिए यहां आ रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक चर्चा करेंगे। साथ ही पार्टी को और भी बेहतर व मजबूत कैसे किया जाएगा, इसकी रूपरेखा बनाई जाएगी। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहने को कहा जाएगा। विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि भागलपुर जिले में भाजपा काफी मजबूत है। यहां के सभी सीटों पर एनडीए की जीत हुई है। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में जिले के सभी भाजपा विधायक शामिल होंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477256