search

घाटशिला के फुलडुंगरी और बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक पर बनेगा अंडरपास, टेंडर जारी; सांसद का प्रयास लाया रंग

LHC0088 2026-1-11 23:26:53 views 969
  

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलते सांसद विद्युत वरण महतो (फाइल फोटो)



संवाद सूत्र, घाटशिला। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला के फुलडुंगरी व बहरागोड़ा के कलियाडिंगा बस स्टैंड चौक एनएच पर अंडरपास निर्माण का मार्ग प्रसस्त हो गया।

कुल 109 करोड़ रुपये की लागत से इन दोनों स्थानों पर बनने वाले अंडरपास के लिए एनएचएआई विभाग ने टेंडर निकाल दिया है।

जिसकी सूचना एनएचएआई के अधिकारियों ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण को भी दी है। बताया गया की अब जल्द ही एजेंसी नियुक्त होने के बाद वहां काम शुरू हो जाएगा।

बता दें कि एनएच के फोरलेन बनने के साथ ही स्थानीय लोग इन दो प्रमुख स्थल पर अंडरपास बनाने की मांग करते आ रहे थे। कई बार इसके लिए आंदोलन तक किया गया था।

फुलडुंगरी में अंडरपास न होने के कारण कई लोग एनएच पार करने के क्रम में दुर्घटना के शिकार होकर अपनी जान भी गंवा चुके है। इस मामले को लेकर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कई प्रयास किए। अंतत सांसद का प्रयास रंग लाया।

एनएचएआई ने यहां अंडरपास बनाने की पहल शुरू कर दी। इससे अब क्षेत्र के लोगों को काफी सहुलियत होगी। दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। अंडरपास के टेंडर निकलने की जानकारी भाजपा नेता दिनेश साव ने दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233