search

कानपुर में कोहरे की वजह से तेजस समेत 34 ट्रेनें घंटों लेट, यात्री दिन भर रहे परेशान

deltin33 2026-1-11 22:56:42 views 279
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। सर्दी में ट्रेनों की गति सामान्य नहीं हो पा रही है। ट्रेनों की लेट लतीफी की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को तेजस, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल सहित 34 ट्रेनें ढाई से 14 घंटे तक लेट रही। ट्रेनों लेट होने से 694 यात्रियों ने यात्रा निरस्त कर दी।

लखनऊ जंक्शन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से कानपुर सेंट्रल आधा घंटे देरी से आई। यह ट्रेन सुबह 11:23 की जगह 11:53 पर आई। श्रमशक्ति एक्सप्रेस दिल्ली से कानपुर 22 मिनट देरी से आई। ट्रेन सुबह 6:20 की जगह 6:42 पर आई।

शनिवार को लखनऊ जंक्शन तेजस एक्सप्रेस रात 8:35 की जगह रात 12:37 बजे आई। वहीं रविवार को लखनऊ जंक्शन तेजस एक्सप्रेस का दिल्ली से कानपुर सेंट्रल आने का समय रात 8:35 की जगह रात 1:39 दर्शाया गया। नई दिल्ली बरौनी स्पेशल रात 10 बजे की जगह दूसरे दिन सुबह 11:44 बजे आई।

दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल पांच घंटे, गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल सात घंटे, बाड़मेर हावड़ा एक्सप्रेस पांच घंटे, नाहरलागुन-हापा स्पेशल 13 घंटे, झांसी-गोविंदपुरी स्पेशल ढाई घंटे लेट रही। यात्री रेलवे ऐप व सेंट्रल स्टेशन पर लगी स्क्रीन पर ट्रेनों की स्थिति की जानकारी करते रहें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477229