search

पांच से सात दिसंबर तक 13 ट्रेनें रहेंगी कैंसल, तीन ट्रेनों के मार्ग में भी किया गया बदलाव

Chikheang 2025-12-2 23:08:41 views 861
  



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म के पुनर्विकास का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही गाजियाबाद यार्ड में संरक्षा कार्य किया जाना है। कई लोकल ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसल

  • पांच दिसंबर: पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (05579) और बरेली-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54075) निरस्त रहेगी।
  • छह दिसंबर: पुरानी दिल्ली-सातरोड पैसेंजर (54085), सातरोड-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54086), पुरानी दिल्ली-बरेली पैसेंजर (54076) और पुरानी दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू (64102) नहीं चलेगी।
  • सात दिसंबर: पुरानी दिल्ली-दनकौर ईएमयू (64104), दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू (64109), गाजियाबाद-टुंडला ईएमयू (64167), टुंडला-गाजियाबाद ईएमयू (64168), पुरानी दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर (54308), अलीगढ़-पुरानी दिल्ली ईएमयू (64101) और आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट विशेष (05580) को निरस्त रहेंगी।

इन ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव

छह दिसंबर: दौराई (अजमेर)-टनकपुर एक्सप्रेस (15091) गाजियाबाद-मेरठ सिटी-टपरी- लक्सर, मुरादाबाद के रास्ते चलेगी। श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-सूबेदारगंज (20434) अंबाला छावनी-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते और अयोध्या छावनी- पुरानी दिल्ली (14205) मुरादाबाद-लक्सर-टपरी-मेरठ सिटी-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी।



यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु की गुणवत्ता \“गंभीर\“ श्रेणी में, फरीदाबाद में AQI \“खतरनाक\“ स्तर तक पहुंचा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168709