search

पेट दर्द का उपचार कराने अस्पताल पहुंची किशोरी ने जन्मा स्वस्थ बच्चा... मां रह गई सन्न, पुलिस ने भी लिया संज्ञान

LHC0088 2025-12-2 23:08:40 views 1113
  

एक किशोरी पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची, जहाँ उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। पेट दर्द होने पर 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ मंगलवार सुबह पौने सात बजे कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल पहुंची, चिकित्सकों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। बाद में सुबह सवा सात बजे किशोरी ने एक बेटे को जन्म दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चिकित्सकों के मुताबिक शहर के मुहल्ला इस्लामाबाद निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची। स्टाफ ने परेशानी पूछी तो साथ में आई मां ने बताया कि बेटी के पेट में बहुत दर्द है। रातभर दर्द के कारण सो नहीं पाई। चिकित्सक को संदेह हुआ तो उन्होंने गहनता से पूछताछ की। इस पर मां जिद पर अड़ गई कि गर्भवती होने जैसा कुछ नहीं है। पेट दर्द का इलाज कीजिए।

चिकित्सक ने इमरजेंसी में किशोरी को भर्ती कर उपचार शुरू किया तो किशोरी ने एक बेटे को जन्म दिया। इससे इमरजेंसी में अफरातफरी मच गई। तुरंत सीएमओ को सूचना दी गई। प्रसव होने पर स्टाफ और चिकित्सकों ने किशोरी की मां से पूछताछ की तो वह चुप्पी साध गई। सुबह सवा नौ बजे जच्चा और बच्चा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रसव के बाद किशोरी और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

परिवार की एक दो महिलाएं भी किशोरी को देखने पहुंचीं और काफी गहमागहमी हुई। बताया जा रहा है कि किशोरी का मुहल्ले में ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गर्भवती होने पर किशोरी ने स्वजन को नहीं बताया। अब स्वजन मामले को दबाने में जुटे हैं। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा. अजय पटेल का कहना है कि प्रसव जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हुआ है। उसके बाद जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं। सूचना के बाद पुलिस ने भी आकर पूछताछ की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151326

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com