search

बल‍िया में ईयरफोन लगाकर शौच कर रहे गाजीपुर के युवक की ट्रेन से कटकर मौत

deltin33 2026-1-11 17:26:55 views 1263
  

युपक की पहचान मनोज गोंड के 18 वर्षीय पुत्र शिवम गोंड के रूप में हुई है।



जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया)। रसड़ा-बलिया रेलखंड के संवरा हाल्ट स्टेशन के समीप रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ईयरफोन लगाकर रेल पटरी के किनारे शौच कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ रसड़ा और संवरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पहचान गाजीपुर जनपद के बरेसर क्षेत्र के सत्यनगर चौथीबाद गांव निवासी मनोज गोंड के 18 वर्षीय पुत्र शिवम गोंड के रूप में हुई है।

शिवम अपने माता-पिता के साथ संवरा में किराए के मकान में रहता था। रविवार सुबह वह शौच के लिए घर से निकला और रेल पटरी के किनारे चला गया। इसी दौरान कान में ईयरफोन लगाए होने और घने कोहरे के कारण उसे ट्रेन आती दिखाई नहीं दी। बताया जाता है कि बलिया से रसड़ा की ओर जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टूटे पड़े मोबाइल फोन और स्थानीय लोगों की मदद से किशोर की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद परिवार गमगीन है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477226