search

बिहार विधानसभा चुनाव : चुनाव में हार कर भी जीती गई जनसुराज, कुछ इस प्रकार दे रहे हैं तर्क

LHC0088 2026-1-11 16:13:00 views 561
  

बांका में जनसुराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने की बैठक



संवाद सूत्र, बांका। जन सुराज संगठन की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में पर्यवेक्षक ललन कुमार व प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। पर्यवेक्षक ललन ने कहा कि चुनाव में जन सुराज हार कर भी जीती है। शिक्षा,रोजगार व बेरोजगारी मुद्दा अभी भी हावी है। राजग ने दस-दस हजार महिलाओं को देकर वोट खरीद कर बिहार में सरकार बनाई है।

पर्यवेक्षक प्रीतम ने पार्टी संगठन विस्तार, जन संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ सक्षम, ईमानदार और सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को अभियान से जोड़ने पर बल दिया गया। इसके अलावा उन्होंने संगठन की वर्तमान हालत, कार्यशैली, आगामी कार्यक्रमों और बूथ व पंचायत स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया।

दोनों पर्यवेक्षकों ने जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में उपस्थित नेताओं ने बिहार के बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर डा. विनय कुमार सिंह, मुकेश सिंह, सुजाता वैद्य, गौरव कुमार, मनोज दास, दीनबंधु सिंह, बलजीत सिंह, कुमार अभिनय सिंह, राम विलास सिंह, दशरथ ठाकुर, अभिनव कुमार, अरविंद कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य थे।

जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार में लगातार सक्रिय बने रहने का आह्वान किया। कहा कि सरकार ऐसे कई फैसले ले रही है, जो जनता के हित में नहीं है। इसकी जानकारी जनता को दें। जन सुराज की नीतियों के बारे में बताएं। जनता के बीच कार्यकर्ता रहें। इससे लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ेगा। साथ ही अच्छे-अच्छे लोगों को पार्टी से जोड़ते चले जाएं। जिससे पार्टी मजबूत होगी। विकास कार्यों पर निगरानी करें। जहां विकास के कुछ काम हो रहे हैं, जहां लगातार कार्यकर्ता नजर बनाकर रखें। बिहार में शराबबंदी है, इसके बावजूद यहां खुलेआम शराब की खरीदी-बिक्री होती है, अपराधियों का मनोबल भी बढ़ गया है। सरकार जनहित में कार्य नहीं कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: best long slot toaster Next threads: many men go fishing all their lives
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165870