cy520520 • 2025-12-4 13:38:02 • views 284
मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी। जागरण
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। टप्पल क्षेत्र में पुलिस टीम पर फायरिंग और सिपाही को गोली मारने वाले आरोपित शाका उर्फ ओम प्रकाश को पुलिस ने बुधवार की देर रात मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।
टप्पल के हिस्ट्रीशीटर एवं थाने पर पंजीकृत मुकदमें में वांछित अभियुक्त ओमप्रकाश उर्फ शाका को थाना टप्पल पुलिस टीम गिरफ्तार करने गयी थी। गिरफ्तारी के दौरान ओमप्रकाश उर्फ शाका द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई, जिसमें थाना टप्पल पर तैनात आरक्षी देव दीक्षित गोली लगने से घायल हो गए थे। घटना के बाद हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश उर्फ शाका व उसका साथी निशान्त पुत्र नरेन्द्र घटना कर फरार हो गये थे। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बीती बुधवार की रात थाना टप्पल पुलिस की यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलेज 57 के पास शाका का पुलिस से आमना सामना हो गया। सीओ खैर वरुण सिंह के अनुसार शाका ने देखते ही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में फायरिंग की गई, जिसमें शाका घायल हो गया। उसके दोनों पैर में गोली लगी है। एसएसपी नीरज जादौन ने घटना स्थल का निरिक्षण और घायल बदमाश का अस्पताल में हाल जाना।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में स्पा सेंटर पर अवैध गतिविधियों के संदेह में पहुंची पुलिस, चार युवतियों समेत 6 हिरासत में
घटना के 10 दिन बाद हुई मुठभेड़ में बच निकला था शाका
टप्पल क्षेत्र में पुलिस टीम पर फायरिंग और सिपाही को गोली मारने वाले वांछित आरोपित शाका उर्फ ओम प्रकाश घटना के 10 दिन बाद पुलिस से बच निकला था। दोनों के बीच फायरिंग भी हुई थी हुई। उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, शाका पुलिस से बच निकला था। तब पुलिस ने आरोपित निशांत निवासी जलालपुर को गिरफ्तार किया था। दो दिन पहले भी पुलिस ने उसकी जमानत लेने की तैयारी में लगे एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। |
|