search

हिसार: व्यक्ति का अपहरण कर एक लाख नकद और सोने के जेवरात लूटे, घायल हालत में फेंककर फरार हुए आरोपी

cy520520 2026-1-11 15:26:38 views 1196
  

व्यक्ति का अपहरण कर एक लाख की नकदी और सोने के जेवरात लूटे (फोटो: जागरण)



जागरण संवादाता, हिसार। जिले के गांव सरसाना के रहने वाले निर्मल का अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिया। उसके साथ मारपीट कर एक लाख रुपये की नकदी के अलावा एक सोने की चेन और दो सोने की अंगूठी लूट ली। वारदात छह जनवरी की 11 बजे की है। लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले घायल हालत में उसी रात को डेढ़ बजे उसकी मौसी के घर के बाहर फेंक कर चले गए। घायल हालत में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूटपाट, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में सरसाना गांव की रहने वाली सरोज ने बताया कि उनके पति निर्मल सिंह खेतीबाड़ी का काम करते है। छह जनवरी को मेरे भाई संदीप को रुपयों की जरूरत थी। ऐसे में निर्मल सिंह अपने साले के खाते में एक लाख रुपये की नकदी डलवाने के लिए छह जनवरी को सुबह 11 बजे घर से निकले थे। उन्होंने गले में सोने की चेन और हाथों में सोने की अंगूठियां पहनी हुई थी।

घर से निकलने से पहले उन्होंने कहा कि गांव से खाते में रुपये डल गए तो ठीक है नहीं तो बालसमंद जाना पड़ेगा। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। काफी जगह उनकी तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रात करीब डेढ़ बजे बाइक पर सवार दो युवक आए और निर्मल सिंह को उनकी मौसी के घर के बाहर फेंक कर चले गए।

जैसे-तैसे निर्मल ने दरवाजा खुलवाया और हमें वारदात को पता चला। फिर घायल निर्मल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जांच अधिकारी एएसआइ रविंद्र ने बताया कि सरोज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163694