search

लकड़ी माफिया के साथ साठगांठ करके कटवा रहा था कीमती जंगल, वनरक्षक सस्पेंड

cy520520 2026-1-11 06:56:17 views 890
  

न‍िलंंब‍ित वनरक्षक शगुन पाराशर



उमेश राठौर, जागरण, बदायूं। वन विभाग में जिस तरह एक वन दारोगा ने सुंदरनगर कटरी इलाके में वन विभाग की ही जमीन पर अवैध कब्जा करा दिया था। उसी तरह वजीरगंज इलाके में एक वन रक्षक माफिया से मिलकर लकड़ी कटवाने के मामले में दोषी पाया गया है। जांच से पता चला है कि उसने इलाके में कीमती पेड़ भी कटवाए।

लगातार बरेली और लखनऊ तक उसकी शिकायतें पहुंच रहीं थीं। इससे वन रक्षक को निलंबित कर दिया गया है और इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों व शासन को भेज दी गई है। बिसौली तहसील क्षेत्र के मूलनिवासी शगुन पाराशर वजीरगंज और सैदपुर इलाके में वनरक्षक के पद पर तैनात हैं।

वह कई मामलों में बदनाम रहे हैं और पिछले काफी समय से लकड़ी कटवाने के आरोप भी लगे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार वजीरगंज सैदपुर और बगरैन इलाके में लकड़ी काटने के मामले सामने आ रहे थे और क्षेत्र में लकड़ी जमा होने के फोटो भी प्रसारित हुए थे। इसको लेकर दैनिक जागरण ने भी खबर प्रकाशित की थी।

बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ लगातार शिकायतें पहुंच रही थी। यह भी बताया जा रहा था कि शगुन पाराशर यहां क्षेत्र में सक्रिय माफिया से मिले हुए हैं और वह लगातार कीमती से कीमती पेड़ कटवा रहे थे। इसकी शिकायत बरेली और लखनऊ मुख्यालय तक भी पहुंची थी। इस संबंध में चार दिन पहले बरेली और बदायूं के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की थी।

इस दौरान वजीरगंज इलाके में कीमती पेड़ की लड़कियां बरामद हुईं थीं। लकड़ी भी कई जगह एकत्र की गई थी। इसको लेकर अधिकारियों ने जांच शुरू करते हुए वनरक्षक शगुन पाराशर को दोषी पाया है। इससे मुख्य वन सरंक्षक पीपी सिंह के आदेश पर उसे निलंबित कर दिया गया है।
लगातार कीमती पेड़ों को बनाया जा रहा था निशाना

छह जनवरी को जब टीम मौके पर पहुंची तो सैदपुर करेंगी मार्ग पर एक से सात किलोमीटर के दायरे में दो सिरस, दो शीशम के पेड़ काटे पाए गए। इस संबंध में कोई भी कार्रवाई तक नहीं की गई और न ही बीट प्रभारी की ओर से अधिकारियों को सूचना दी गई। इसी मार्ग पर दो सिरस और छह शीशम समेत कुल आठ पेड़ काटे गए।

मौके पर उनके ठूंठ भी देखे गए। इस तरह इलाके में 12 पेड़ काटे गए। इनके अलावा सैदपुर करेंगी मार्ग पर भट्ठे पर जामुन, नीम, शीशम की करीब चार ट्राली लकड़ी बरामद हुई। इसी बात को लेकर वन रक्षक के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

  

  


वन रक्षक शगुन पाराशर के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। वह शिकायतें लखनऊ तक पहुंच रही हैं। इससे मामले की जांच कराई गई। जांच में दोषी मिलने पर वन रक्षक को  निलंबित करने का आदेश दिया गया था।

- पीपी सिंह, मुख्य वन सरंक्षक बरेली मंडल


  

  


वजीरगंज और सैदपुर इलाके में जो लकड़ी बरामद हुई या फिर जो पेड़ काटे गए, उसकी जांच में वन रक्षक दोषी मिला है। इससे उसे निलंबित कर दिया गया है। इसमें उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भी भेजी गई है।

- निधि चौहान, डीएफओ


यह भी पढ़ें- बदायूं में हिस्ट्रीशीटर का हत्यारा \“बौना\“ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों पर लगी गोली
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163430