search

रूबी-पारस का 3 साल से था अफेयर, मां ने विरोध किया तो...मेरठ मर्डर मिस्ट्री का दिल दहला देने वाला खुलासा

cy520520 2026-1-11 06:26:21 views 304
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। कपसाड़ स्थित रजवाहे से रूबी को अगवा कर पारस सोम अपनी रिश्तेदारी खतौली में ले गया था। शाम को सुनीता की मौत की खबर मिलने पर दोनों दिल्ली चले गए, वहां एक होटल में रात गुजारी। उसके बाद वहां से अपने दोस्त के पास गुरुग्राम चले गए।

मीडिया के जरिये गांव के माहौल पर पारस सोम नजर रखे हुए था। गांव का माहौल बिगड़ने पर रूबी को गुरुग्राम से साथ लेकर ट्रेन से सहारनपुर पहुंच गए। यहां टपरी गांव में उसकी बहन रहती है।

उनके घर पर शुक्रवार की रात बिताई। यहां से शनिवार को हरिद्वार के लिए ट्रेन में सवार हो गए। तब पारस सोम ने अपने परिवार के बारे में झोलाछाप राजेंद्र से जानकारी की। उसने ट्रेन में सवार सहयात्री के मोबाइल से कॉल कर ली। तभी पुलिस ने पारस को पकड़ लिया।

पुलिस कस्टडी में पारस सोम ने रूबी से प्रेम प्रसंग की बात कही है। उसने बताया कि तीन साल से कॉलेज में पढ़ते समय ही रूबी से प्यार हो गया था। दोनों ने ही साथ में भागने का निर्णय लिया था। दरअसल, परिवार के लोगों ने रूबी की शादी तय कर दी थी।

सुनीता के विरोध करने पर हाथापाई में फरसे से हमला हो गया। पारस सोम और सुनील सोम को साथ लेकर देर रात पुलिस की टीमें आला कत्ल बरामद करने में जुटी हुई है। दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि युवती के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं।

फिलहाल उसे आशा ज्योति केंद्र में महिला पुलिस की कस्टडी में रखा गया है। कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने ही युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद ही मुकदमे में आगे का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल दोनों को सुनीता हत्याकांड में आरोपित बनाया जाएगा। युवती के बयानों को आधार बनाते हुए मुकदमे में अन्य धाराएं बढ़ा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- मेरठ में कपसाढ़ जाने वाले रास्तों पर बेरिकेडिंग, नेताओं व मीडिया को रोका, मां की हत्या व बेटी के अपहरण का मामला
दो माह पहले रचा गया था रूबी को साथ ले जाने का प्लान

पारस सोम ने पुलिस को बताया कि पिछले दो माह से रूबी को साथ ले जाने का प्लान बनाया था। गुरुवार को भी रूबी को खेत में जाते देखकर उसके पीछे-पीछे सुनील सोम के साथ निकल गए थे, जैसे ही रूबी साथ चलने के लिए तैयार हो गई। तभी उसकी मां ने विरोध किया।

इसी के चलते सुनीता की हत्या हो गई। हालांकि पुलिस आरोपितों के बयान को नहीं मान रही है। युवती के बयान को आधार बनाकर ही मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163397