search

2026 में हज की प्लानिंग करने वालों के लिए खुशखबरी, आवासीय व्यवस्था के लिए सऊदी अरब भेजी गई टीम

LHC0088 2026-1-10 18:27:33 views 618
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति दानिश आजाद अंसारी के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल वहां पर हज यात्रियों के आवासीय व्यवस्था का चयन करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार ने इस प्रतिनिधिमंडल को सऊदी अरब भेजा है। राज्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शनिवार को शाम 4.40 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली से जद्दाह सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल हज-2026 के यात्रियों के लिए वहां पर बेहतर आवासीय व्यवस्था का चयन करेगा ताकि हज के दौरान यात्रियों को किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े और यात्री हज का अरकान सुविधाजनक तरीके से पूरा कर सकें।

प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली राज्य हज समिति के कार्यपालक अधिकारी अशफाक अहमद आरफी, बिहार राज्य हज समिति के कार्यपालक अधिकारी मो. राशिद हुसैन तथा हज कमेटी आफ इंडिया के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी मो. नियाज अहमद शामिल हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166080