search

सरकारी जगह पर आधी रात को Birthday पार्टी, महिला कलाकारों का डांस, उड़े नोट, रोकने पहुंची पुलिस तो भि‍ड़ गए आयोजक

cy520520 2026-1-10 06:56:09 views 753
  

झालू में सरकारी बरातघर में नृत्य करतीं महिला कलाकार। सौ. वीडियो ग्रैब



संवाद सूत्र, जागरण, झालू (बिजनौर)। सरकारी बरात घर में बच्चे की जन्मदिन पार्टी में बिना अनुमति देर रात तक महिला कलाकारों से डांस कराया और तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाया गया।

शिकायत करने पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम रुकवाने का प्रयास किया तो आयोजक पुलिस से उलझ गए, धक्का-मुक्की व अभद्रता की। पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्यक्रम बंद कराया। पुलिस ने आयोजक समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लि‍या।

हल्दौर थाना क्षेत्र के झालू के मुहल्ला मिर्दगान निवासी अरुण कुमार के बेटे का गुरुवार को जन्मदिन था। दावत के बाद नहटौर रोड स्थित सरकारी बरात घर में म्यूजिक सिस्टम लगाकर महिला कलाकारों का नृत्य कार्यक्रम रखा गया था।

रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम पर महिला कलाकारों का डांस चल रहा था और लोग नोट भी उड़ा रहे थे। इसी दौरान झालू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बिना अनुमति और रात दस बजे के बाद कार्यक्रम करने पर फटकार लगाते हुए कार्यक्रम रोकने के लिए कहा। इस पर अरुण ने अन्य लोगों के साथ डांस कार्यक्रम रोकने का विरोध किया।

आयोजक पक्ष पुलिस से उलझ गया। आरोप है कि अरुण और उसके दोस्त ने पुलिस से अभद्रता की। थाने से अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अरुण और उसके दोस्त अमन निवासी मुहल्ला कानूगोयान को हिरासत में ले लिया।

हल्दौर थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि बिना अनुमति के देर रात तक कार्यक्रम कराने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया था। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है। एसडीएम कोर्ट से दोनों को जमानत दे दी गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163116