search

दोनों भाइयों को मिलना चाह‍िए भारत रत्‍न; राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की मांग

deltin33 2026-1-10 16:56:41 views 1207
  

तेज प्रताप यादव ने की लालू यादव को भारत रत्‍न की मांग।  



ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। नीतीश कुमार को भारत रत्‍न दिए जाने की मांग पर अचानक सियासत गर्म हो गई है। जनता दल युनाइटेड (JDU) ने अपने सीनियर लीडर रहे केसी त्‍यागी के इस मांग से पल्‍ला झाड़ लिया है।   

इस बीच राष्‍ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के लिए भी भारत रत्‍न की मांग कर दी गई है। उनके बड़े बेटे और जनशक्‍त‍ि जनता दल के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तेज प्रताप यादव ने यह मांग कर दी है।  
नीतीश को दें भारत रत्‍न

शनिवार को मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि भारत रत्‍न तो लालू प्रसाद यादव को भी मिलना चाहिए। जनशक्‍त‍ि जनता दल की ये मांग है। नीतीश जी को भारत रत्‍न दें लोग। उन्‍होंने कहा क‍ि मेरे पिता और नीतीश जी भाई-भाई की तरह रहे हैं तो दोनों भाइयों को भारत रत्‍न मिलना चाहिए।  

गौरतलब है कि नीतीश कुमार को भारत रत्‍न दिए जाने की मांग पहले से भी होती रही है। बीते दो वर्षों में कई बार यह मांग उठ चुकी है।

केंद्रीय मंत्री एवं हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने भी कहा है कि नीतीश कुमार भारत रत्‍न के हकदार हैं। राज्‍यसभा सदस्‍य और जदयू के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष भी ऐसी मांग उठा चुके हैं।  

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी यह मांग दोहरा चुके हैं। 2024 में ही उन्‍होंने कहा था कि बिहार को विकसित राज्‍यों की श्रेणी मे खड़ा करने के लिए नीतीश जी का प्रयास अतुलनीय है। हालांकि चिराग पासवान अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के लिए भी ऐसी मांग करते रहे हैं।  

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कहा था कि नीतीश कुमार को भारत रत्‍न मिलना चाहिए। नेता प्रत‍िपक्ष तेजस्‍वी यादव ने भी ऐसी मांग की थी।   

बहरहाल केसी त्‍यागी को यह मांग करना भारी पड़ गया है। पार्टी ने उनके बयान से क‍िनारा कर लिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477304