search

राउरकेला प्लेन हादसा: भुवनेश्वर से आ रही फ्लाइट की खेत में आपात लैंडिंग, बाल-बाल बचे 14 लोग

cy520520 2026-1-10 14:26:58 views 872
  

भुवनेश्वर से आ रही फ्लाइट की खेत में आपात लैंडिंग



जागरण संवाददाता, राउरकेला। भुवनेश्वर से राउरकेला आ रही इंडिया वन एयर की एक सेसना ग्रैंड कारवां ईएक्स विमान ने शनिवार दोपहर करीब 1.40 बजे जलदा कंसर गाड़िया टोली क्षेत्र में एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग की। विमान में कुल 14 लोग (12 यात्री और 2 चालक दल सदस्य) सवार थे।  

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।कोलकाता एटीसी (विमान यातायात नियंत्रण) की ओर से विमान की स्थिति और आपात लैंडिंग की जानकारी राउरकेला जिला प्रशासन को दी गई।  

अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बताया गया है कि विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण यह इमरजेंसी लैंडिंग की गई। वहीं स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने विमान को घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विमान का अगला पहिया क्षतिग्रस्त

लैंडिंग के दौरान विमान का अगला पहिया क्षतिग्रस्त हो गया जबकि पीछे के दोनों पहिये सुरक्षित बताए गए हैं। हादसे में विमान चालक, एक क्रू मेंबर समेत कुल छह यात्री घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।  

  

घटना की जानकारी मिलते ही राउरकेला एसपी नितेश वाधवानी मौके पर पहुंचे। डीआईजी बृजेश राय भी घटनास्थल के लिए रवना हो गए थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर मौके की जांच शुरू कर दी है। उधर सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163299