search

1972 में प्लेन लूटकर पैराशूट से कूदा, हवा में ही उड़ गए 4 करोड़; पढ़िए कैसे बर्बाद हुई लुटेरे की लाइफ

Chikheang 2026-1-10 12:57:53 views 1243
  

कैसे बर्बाद हुई मार्टिन मैकनैली की जिंदगी? (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 1972 में अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 119 में लूटकर एक युवक उड़ते विमान से नीचे कूद गया। इस दौरान उसने अपनी कमर में करीब 4.20 करोड़ रुपए से भरा बैग बांधा था। उसने इतने रुपये फ्लाइट में 100 यात्रियों को बंधक बनाकर लूटा था।

लेकिन वह जैसे ही छलांग लगाया, पैराशूट खुला, झटके के कारण उसका बैग खुल गया और सारे नोट हवा में उड़ने लगे। इस दौरान उसको पैराशूट से चेहरे पर चोट भी लग गई। खेत में गिरते समय उसके पास सिर्फ 13 डॉलर बचे थे।
5 दिन बाद पकड़ाया

घटना के 5 दिन बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले 1971 में डीबी कूपर नामक एक आरोपी ने भी इसी तरह विमान से कूदकर 2 लाख डॉलर लूटा गया था, जो आज तक नहीं पकड़ा गया। इसी आइडिया को लेकर मैकनैली ने 1972 में इस घटना को अंजाम दिया और विमान को हाइजैक कर लिया।
बर्बाद हो गई लाइफ

यह मार्टिन मैकनैली का वो पागलपन था, जिसने उसके लाइफ को बर्बाद कर दिया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद मार्टिन मैकनैली चार दशक तक जेल में बिताया। जेल में रहते हुए उसने 1978 में भागने की साजिश रची। बारबरा नामक एक महिला ने प्लेन हाइजैक कर उसे निकालने के लिए जेल में उतारने की कोशिश की, लेकिन उसे मार गिराया गया।
अब कर रहा पछतावा

अब 81 साल की उम्र में वो इस लूट को लेकर पछतावा कर रहा है और दुनिया के सामने अपनी हकीकत रखी हैष उसने बताया कि जिस फ्लाइट को उसने हाइजैक किया था, उसकी एक एयर होस्टेस से आज उसकी गहरी दोस्ती है। मार्टिन ने कहा कि प्लेन में लूट से मेरा जीवन बर्बाद हुआ। यह मेरा पागलपन था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167710