search

IGRS में बस्ती को मिली प्रदेश में चौथी रैंक, सिद्धार्थनगर 49 व संतकबीरनगर को मिला 54वां स्थान

Chikheang 2026-1-10 11:27:24 views 515
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, बस्ती। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली यानी आइजीआरएस में बस्ती को प्रदेश में चौथी रैंक मिली है। यह रिपोर्ट दिसंबर माह की है, इसके पहले जिले की छठवीं रैंक आई थी। इस बार तहसील स्तर का मूल्यांकन रिपोर्ट भी ठीक रहा। विभागों ने भी बेहतर प्रदर्शन किए हैं।

हरैया तहसील को प्रदेश में पहला रैंक मिला है, रुधौली तहसील 96 अंक पाकर 122वें रैंक पर है, जबकि उपजिलाधिकारी सदर तहसील को 92 अंक मिले हैं। इस तहसील की स्थिति प्रदेश में 166 नंबर पर है। सर्वाधिक खराब प्रदर्शन उप जिलाधिकारी भानपुर का रहा है, जिन्हें सौ में 60 अंक मिले हैं, जिसके आधार पर इनकी रैंक 341 आई है।

ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सौरभ कुमार द्विवेदी के अनुसार जिले को 140 में 136 अंक मिले हैं। प्राप्तांक प्रतिशत 97.14 है। दिसंबर में कुल 283 संदर्भ मार्क किए गए थे, जिसके मार्किंग में 70 दिवस लगे। पिछले छह माह में औसत संदर्भों की संख्या 4740 रही।

आलाेच्य माह में 243 फीड बैक मिले, जिसमें संतोषजनक फीड बैक 204 रही। 39 ने असंतोष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के तीन संदर्भ थे। भौतिक सत्यापन का मासिक लक्ष्य 40 निर्धारित था। कुल सत्यापित संदर्भों की संख्या 47 रही।

आलोच्य माह में कुल फीडबैक 242 आए थे, निस्तारित कर्ता अधिकारी द्वारा 216 आवेदकों से संपर्क किया गया। अक्टूबर-नवंबर में रैंकिंग छठवें स्थान पर थीं, जिन विभागों का प्रदर्शन खराब था, उन्हें एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान की तरफ से नोटिस दिया गया था।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में ढाई साल बाद भी सिटी सेंटर का सपना अधूरा, 50 वर्षों की आवश्यकता को ध्यान में रख हो रहा पुनर्विकास

इसके बाद इस बार सुधार दिखा है। बस्ती में बेहतर प्रयास को लेकर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा है कि यह टीम वर्क का नतीजा है। आगे भी इस तरह की स्थिति बनी रहे।

यह है अन्य जिलों की स्थिति
जारी सूची के अनुसार प्रदेश में पीलीभीत को पहला रेंक मिला है।दूसरे रैंक पर शाहजहांपुर एवं बरेली है। श्रावस्ती और बस्ती का चौथा रैंक है।
महराजगंज 13वें, गोरखपुर 22वें, देवरिया 38, सिद्धार्थनगर 49, संतकबीरनगर 54 व कुशीनगर का रेंक 62 आया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167785