search

जी-राम-जी से आय की गारंटी, 14 दिन में मजदूरी नहीं तो ब्याज भी मिलेगा; मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने गिनाईं विशेषताएं

LHC0088 2026-1-10 10:56:43 views 426
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी व समय पर भुगतान को लेकर सरकार ने बड़ा भरोसा दिलाया है। विकसित भारत–रोजगार व आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी योजना के तहत अब श्रमिकों को काम के बदले भुगतान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सीधे खाते में राशि पहुंचेगी। तय समय-सीमा के भीतर मजदूरी न मिलने पर ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने पत्रकारों से बातचीत में रखीं योजनाओं की विशेषताएं

शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने इस योजना की प्रमुख विशेषताओं को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण श्रमिकों को पहले के 100 दिन की बजाय अब 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा। अगर किसी कारणवश काम उपलब्ध नहीं कराया जा सका तो बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है। सबसे अहम बात यह है कि मजदूरी का भुगतान 14 दिन के भीतर डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में किया जाएगा।

अगर भुगतान 15वें दिन के बाद होता है तो श्रमिक को ब्याज सहित राशि मिलेगी। इससे मजदूरों के अधिकार सुरक्षित होंगे और व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होगा।
योजना, आयुष्मान भारत की तर्ज पर तकनीक आधारित होगी

प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह योजना आयुष्मान भारत की तर्ज पर तकनीक आधारित होगी। बायोमेट्रिक हाजिरी से फर्जी नाम, मस्टररोल में गड़बड़ी व धन की लीकेज पर रोक लगेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करना है। योजना के तहत गांवों में सड़क, पुल, मरम्मत कार्य, नव निर्माण व तीर्थ स्थलों के सुंदरीकरण जैसे कार्य कराए जाएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और पलायन पर अंकुश लगेगा। वित्तीय ढांचे की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि योजना में 60 प्रतिशत धन केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी।
ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, मेयर प्रशांत सिंघल, एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह, डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, रवेन्द्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, सुरेन्द्र दिलेर, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, आशीष गौड़, विक्रम जीनवाल, जिलाध्यक्ष लोकदल चौ. हम्बीर सिंह, जिलाध्यक्ष सुभासपाअमित जादौन, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी अशोक कुमार समेत अन्य समेत अन्य मौजूद रहे।

दो घंटे की देरी से पहुंचे मंत्री


कार्यक्रम में मंत्री निर्धारित समय 12 बजे के बजाय करीब दो घंटे की देरी से दो बजे पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से देरी के लिए माफी मांगी। कहा कि खराब मौसम के कारण यात्रा में विलंब हुआ। इसके बावजूद उन्होंने पूरे धैर्य के साथ योजना की बारीकियों को रखा और कहा कि जी-राम-जी योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165622