search

यूपी में ग्रामीण मार्गों पर शुरू हुई मुख्यमंत्री जनता सेवा, 25% कम किराए में कर सकेंगे सफर

deltin33 2026-1-9 17:26:57 views 1263
  

ग्रामीण मार्गों पर शुरू हुई मुख्यमंत्री जनता सेवा।



जागरण संवाददाता, हरदोई। ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने हरदोई डिपो समेत गोला, कन्नौज व सीतापुर डिपो में 41 रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इन बसों में यात्रियों से सामान्य किराये की अपेक्षा 25 प्रतिशत कम किराया लिया जाएगा। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक इं. रमेश कुमार ने बताया कि हरदोई, गोला, कन्नौज, सीतापुर डिपो के 41 मार्गों पर मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा संचालित की गई है। बताया कि हरदोई डिपो में हरदोई से सांडी, दुर्गागंज होते हुए बिलग्राम, हरदोई से सांडी, हरपालपुर, चौसार होते हुए श्रीमऊ सहित चार मार्गों पर जनता सेवा बसें नियमित रूप से संचालित की जाएंगी।

इसके अलावा कन्नौज डिपो में कन्नौज से सौरिख, खडनी होते हुए चपन्ना, कन्नौज से तिर्वा, इंदरगढ़, सौरिख होते हुए सकरवा, कन्नौज से गोसाईगंज, तेरजाकेट, तालग्राम, ताहपुर होते हुए सकरवा सहित 12 ग्रामीण मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा।

गोला डिपो में गोला से लखीमपुर, डकेरवा होते हुए धौराहरा, गोला से मोहम्मदी, बरबर, औरंगाबाद होते हुए मैगलगंज, गोला से उचौलिया, मोम्मदी, सिकंदराबाद होते हुए लखीमपुर, लखीमपुर से बिजुआ, मीरा होते हुए पलिया आदि 10 ग्रामीण मार्गों पर बसें चलाई जाएंगी।

सीतापुर डिपो में सीतापुर से परसदा, मछरेहटा, कल्ली चौराहा होते हुए नैमिष, सीतापुर से सिंधौली होते हुए महमूदाबाद व सीतापुर से महमूदाबाद होते हुए रेउसा आदि 15 ग्रामीण मार्गों पर जनता सेवा का संचालन किया जाएगा।

बताया कि इन मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन से दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्हें सामान्य किराये से 25 प्रतिशत कम किराया देना होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476459