search

कोर्ट में दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली पुलिस के ASI की मौत, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

LHC0088 2025-10-9 22:36:45 views 1270
  

तीस हजारी कोर्ट परिसर में एसआई की मौत। फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया



  

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में ड्यूटी के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई की मौत हो गई। उनकी पहचान राजेश के रूप में हुई है।

वह कोर्ट की सिक्योरिटी में तैनात थे। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे एएसआई राजेश प्रतिदिन की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। जैसे ही वह अपने साथियों से मिलकर सीढ़ियों की ओर बढ़े, अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। पूरी घटना कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं उनकी अचानक मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165382