search

स्विट्जरलैंड जाएंगे अजीत डोभाल, केंद्रीय मंत्रियों संग विश्व आर्थिक मंच की बैठक में लेंगे हिस्सा; ट्रंप भी हो सकते हैं शामिल

LHC0088 2026-1-9 17:26:36 views 325
  

स्विट्जरलैंड जाएंगे अजीत डोभाल केंद्रीय मंत्रियों संग विश्व आर्थिक मंच की बैठक में लेंगे हिस्सा (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित होने वाले विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने की संभावना है।

चार केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, प्रल्हाद जोशी और के राम मोहन नायडू और छह मुख्यमंत्रियों के साथ ही देश के 100 से अधिक सीईओ के भी 18 से 24 जनवरी तक चलने वाली वार्षिक बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।

इसका विषय \“संवाद की भावना\“ होगा। शामिल होने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं।
ट्रंप के भी रहने की है उम्मीद

इसके अलावा, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष रमेशभाई संघवी और उत्तर प्रदेश का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाएगा।वैश्विक नेताओं में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ उनके वरिष्ठ सहयोगियों-वित्त मंत्री स्काट बेसेंट, वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक और ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है।

आने वाले दिनों में वैश्विक शिखर सम्मेलन के लिए और नामों की घोषणा होने की उम्मीद है, जिसमें 130 देशों के लगभग 3,000 वैश्विक नेता शामिल होंगे, जिनमें 60 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं।

\“यह वर्दी का अहंकार...\“, TMC सांसदों को हिरासत में लिए जाने पर भड़कीं ममता; शाह के दफ्तर के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165346