search

एलपीयू के 12वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे, ब्रिटेन की पूर्व पीएम ट्रस और राज्यपाल भी साथ

deltin33 2026-1-9 16:26:54 views 486
  

दीक्षांत समारोह में मौजूद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, यूनाइटेड किंगडम की पूर्व प्रधानमंत्री मैरी एलिजाबेथ ट्रस, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक कुमार मित्तल व वाइस चांसलर डॉ. रश्मि मित्तल।  



जागरण संवाददाता, जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में शुक्रवार को आयोजित 12वें दीक्षा समारोह में प्रतिष्ठित मेहमानों का आगमन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे, जिनके साथ यूनाइटेड किंगडम की पूर्व प्रधानमंत्री मैरी एलिजाबेथ ट्रस, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, एलपीयू के चांसलर और राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक कुमार मित्तल तथा वाइस चांसलर डॉ. रश्मि मित्तल मौजूद रहे।  

यह भी पढ़ें- अबोहर में अकेले जीवन बिताने वाले संत की ठंड और बीमारी से मौत, शव यूपी भतीजे को सौंपा गया

विशेष अतिथि के रूप में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भी समारोह में पहुंचे। दीक्षा समारोह के इस भव्य आयोजन में विश्वविद्यालय के 2023-24 और 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के रेगुलर, ऑनलाइन और डिस्टेंस मोड के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपराष्ट्रपति द्वारा डिग्रियां प्रदान की।

यह भी पढ़ें- पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल ने की गैर जमानती वारंट वापस लिए जाने की मांग, मानहानि मामले में सुनवाई 17 को
गोल्ड मेडल के साथ विद्यार्थी सम्मानित

साथ ही विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जा रहा है। पीएचडी पूर्ण करने वाले शोधार्थियों को भी उपाधियां सौंपकर सम्मानित किया जा रहा है।
राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है जब उसमें संस्कार शामिल हों। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं, बल्कि जीवन में मानवीय मूल्य भी जरूरी हैं। उनके मुताबिक, संस्कारों के बिना कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, फायरिंग में आकाश तेजपाल जख्मी; दो पिस्टल बरामद, दूसरा आरोपी फरार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476351