search

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, गले में बेल्ट फंसाकर की मारने की कोशिश; मुकदमा दर्ज

LHC0088 2026-1-9 14:26:33 views 894
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, महोबा। दो लाख व बाइक की मांग पूरी न होने पर महिला के गले में बेल्ट फंसाकर मारने की कोशिश की गई। मारपीट कर उसका सारा जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया गया। सितंबर 2025 से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। उसकी सूचना पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

शहर के मुहल्ला बीजानगर कॉलोनी निवासी कशिश खान ने बताया कि उसकी शादी 16 अक्टूबर 2024 को महफूज निवासी चंदेल पेट्रोल पंप के पीछे मुहल्ला समदनगर के साथ हुई थी। जिसमें स्वजन ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। जब विदा होकर वह ससुराल पहुंची तो पति, सास शकीला, जेठ शानू, जेठानी रुकसाना कम दहेज लाने का उलाहना देने लगे।

यह लोग दो लाख रुपये नकद व एक बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। 15 जनवरी 2025 की रात्रि 12 बजे पति, सास, जेठ व जेठानी ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही गले में बेल्ट फंसाकर जान से मारने की कोशिश की।

उसके सारे जेवरात छीनकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसने माता पिता को फोन किया और वे उसे मायके कांशीराम कॉलोनी हमीरपुर चुंगी ले गए। उसने पुलिस को सूचना दी तो दबाव पड़ने पर पति उसे घर ले गया। लेकिन उनके स्वभाव में कोई फर्क नहीं आया और गालियां देकर मारपीट करते रहे।

11 सितंबर 2025 को फिर से इन लोगों ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। पति ने दूसरी शादी व जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने सूचना महिला थाने में दी। थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति सहित चार पर FIR
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166044