search

ब्‍लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ीं मुश्किलें, हल्द्वानी के बाद रुद्रपुर में भी केस दर्ज

deltin33 2026-1-9 11:57:26 views 679
  

सार्वजनिक स्थान पर दराती लहराते हुए हिन्दू भगवान, देवी देवताओं और महिलाओं का अपमान का है आरोप। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। हल्द्वानी की महिला ब्‍लॉगर ज्योति अधिकारी पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर दराती लहराते हुए हिंदू भगवान, देवी देवताओं और महिला का अपमान करने का आरोप लगाते हुए बगवाड़ा निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। मामले में पुलिस ने महिला ब्‍लॉगर पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।  

किच्छा रोड बगवाड़ा निवासी ममता त्रिपाठी पत्नी टीडी त्रिपाठी ने साैंपी तहरीर में कहा है कि वह उत्तराखंड की संस्कृति एवं भगवान तथा देवी देवताओं का सम्मान करती है। उत्तराखंड राज्य की नारी शक्ति के प्रति आदर रखती है।

इंटरनेट मीडिया में प्रसारित वीडियो में हरिपुर लालमणी किशनपुर घुड़दौड़ा हल्द्वानी नैनीताल निवासी ज्योति अधिकारी पत्नी गोपाल सिंह अधिकारी सार्वजनिक स्थान पर एक दराती को लहराते हुए उत्तराखंड की महिलाओं और संस्कृति तथा उत्तराखंड के देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी एवं भद्दी भाषा का प्रयोग कर रही है। जिसमें ज्योति अधिकारी कह रही है कि कुमाऊं की महिलाओं में धार नहीं है। कुमाऊं की औरतें तो कौथिकों में नाच रही हैं। जैसा फर्जी देवता हो गया है इनके अन्दर आने वाला, वैसे ही वह भी फर्जी औरत हो गई है।

आरोप लगाया कि ज्योति अधिकारी ने खुले आम पब्लिक प्लेस में दराती लहराते हुए उत्तराखंड की स्थानीय संस्कृति उत्तराखंंड के प्राचीन हिन्दू भगवान, देवी देवताओं का घोर अपमान किया है। महिलाओं का अपमान किया है। जिससे वह आहत है। ममता त्रिपाठी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला ब्‍लॉगर ज्याेति अधिकारी पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी के कॉन्वेंट स्कूलों के हाल: छात्र डाइल्यूटर तो छात्राएं नेल पॉलिश से कर रहीं नशा, पानी की बोतल में मिली वोदका

यह भी पढ़ें- कूड़ा प्रबंधन: पहले कचरे को तोलेगा निगम, फिर दूसरे शहरों से हल्द्वानी मंगाएगा ढेर; रोजाना 400 मीट्रिक टन कचरा जरूरी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476145