search

Delhi-Dehradun highway पर युवक को गोली मारी, हमलावर फरार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

deltin33 2026-1-9 11:57:28 views 1234
  

प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। दिल्ली देहरादून हाईवे पर गुरुवार देर रात डाबका कट के पास रोडरेज के बाद हुए विवाद में कार सवार युवक को गोली मार दी। गोली युवक की गर्दन में लगी है। कंकरखेड़ा पुलिस ने घायल को सुभारती हास्पिटल में भर्ती कराया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
मामले की जांच जारी

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि बुलंदशहर के गुलावठी का निवासी आसिफ और उसका साथी सागर चौधरी का दो दिन पहले सुभारती के सामने रोहटा निवासी आनंद हुड्डा से विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। गुरुवार देर रात आसिफ सागर चौधरी के साथ थार गाड़ी में कंकरखेड़ा से परतापुर जा रहा था। डाबका कट के पास कार सवारों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली आसिफ की गर्दन में लगी। हमलावर फरार हो गए।
घायल अस्पताल में भर्ती

सूचना पर पुलिस ने घायल को सुभारती हास्पिटल में भर्ती कराया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। घायल आसिफ से भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। घटना की तहरीर नहीं मिली है।
बाइक सवार युवका को कार ने कुचला, मौत

उधर, शामली (रामपुर खेड़ी) निवासी 18 वर्षीय रितिक कुमार पुत्र सुभाष सिंह परतापुर उद्योगपुरम की एक नमकीन फैक्ट्री में काम करता था। देर रात रितिक फैक्ट्री से रिठानी स्थित एक होटल पर खाना लेने जा रहा था। रिठानी-घोपला मोड़ के पास दिल्ली रोड पर एक कार को ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी स्पलेंडर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476145