search

बुलंदशहर में खाली प्लाट में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पास ही मिलीं खून से सनी ईंटें; इलाके में सनसनी

LHC0088 2026-1-9 10:27:01 views 719
  

खुर्जा के एनएच 34 स्थित अगवाल कट के निकट युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर एकत्रित लोग।  



संवाद सहयोगी, जागरण बुलंदशहर। अगवाल कट के निकट खाली प्लाट में गुरुवार को अज्ञात युवक का लहूलुहान शव पड़ा मिला। जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे और शव के निकट ही खून से सनी ईंटें भी पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। लोग हत्या करके शव को फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।

क्षेत्र के अगवाल गांव निवासी आसिफ ने बताया कि अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे से गांव के संपर्क मार्ग पर उनका खाली प्लाट है। जिसमें मिट्टी पड़ी हुई थी। गुरुवार सुबह 11 बजे वह स्वजन समेत कुछ लोगों के साथ मिट्टी को समतल करने के लिए गए थे। जहां उन्होंने प्लाट में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा।

जिसके चेहरे पर चोट के निशान बने हुए थे और पास में ही खून से सनी ईंट भी पड़ी हुई थी। देखने में ऐसा लग रहा था कि युवक की हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। जिसकी जानकारी उन्होंने फोन करके पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ शोभित कुमार, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। साथ ही मौके से मिली ईंट को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें- दोस्तों ने की हरियाणा ले जाकर हत्या... फ‍िर नशे में बताकर शव घर छोड़ गए

पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया गया। इसके लिए टीम ने आसपास के कुछ ग्रामीणों को भी बुलाया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की आयु करीब 38 वर्ष के आसपास बताई गई। साथ ही उसके बाएं हाथ पर नीरज नाम लिखा हुआ था।



अगवाल कट के निकट प्लाट में युवक का शव पड़ा हुआ मिला। प्रथम दृष्टया मृतक के चेहरे पर चोट के निशान सामने आए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

                                                                         डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात, बुलंदशहर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165008