search

कड़ाके की ठंड से ठिठुरे दिल्ली-NCR के लोग, कोहरे से फ्लाइट्स और ट्रेनों पर असर; AQI भी बहुत खराब

cy520520 2026-1-9 07:26:21 views 1220
  

दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा रहा। जागरण



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कड़ाके की सर्दी के बीच दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को कोहरे ने भी लोगों की मुश्किल बढ़ाई। कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटीकम रही, जिस वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। इस दौरान वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर जलाकर ही चलना पड़ा। उधर, उड़ानों और ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है।

वहीं, अगर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की बात करें तो लोगों को उससे भी राहत नहीं मिल रही है। आज शुक्रवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 385 रिकॉर्ड किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। आज दिल्ली के कई इलाकों की यही हालत बनी हुई है, जिससे लोगों को आंखों में जलन और गले में खराब जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) केअनुसार, आज सुबह सात बजे आनंद विहार दिल्ली में एक्यूआई 385 दर्ज किया गया, जबकि बवाना में 276 रिकॉर्ड किया गया। चांदनी चौक में 335, द्वारका में 346, आईजीआई एअरपोर्ट 252, आईटीओ दिल्ली 307, जहांगीरपुरी 340, मुंडका 326, विवेक विहार 368, वजीरपुर 336 रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा \“बेहद खराब\“, रेड जोन में ज्यादातर इलाकों का AQI; देशभर में कोहरा कहीं कम तो कहीं ज्यादा

वहीं, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक्यूआई 286 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में 370 रिकॉर्ड किया गया है। उधर, गुरुग्राम में 385 और 238 दर्ज किया गया है।
आज कहां कितना AQI

आनंद विहार         -      385

बवाना               - 276

चांदनी चौक   - 335

द्वारका  -  346

आईजीआई एअरपोर्ट  - 352

आईटीओ दिल्ली - 307

जहांगीरपुरी   - 340

मुंडका -  326

विवेक विहार  - 386

वजीरपुर -  336

गाजियाबाद - 286

नोएडा  - 370

गुरुग्राम  - 385

फरीदाबाद - 238
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162607