search

AAP कार्यालय के बाहर आज भाजपा करेगी प्रदर्शन, आतिशी पर गुरु तेगबहादुर पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

LHC0088 2026-1-9 05:26:44 views 1005
  

विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान आप के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा विधायक। फाइल फोटो- ध्रुव कुमार



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता लोगों की आस्था व संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी पर सिख गुरु तेगबहादुर जी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसके लिए वह माफी भी नहीं मांग रही हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को भाजपा सिख प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विकास की जगह आम आदमी पार्टी समाज को तोड़ने की राजनीति करती है। जनता अब आप नेताओं के दोहरे चरित्र, झूठ व भ्रम फैलाने और अपमान की राजनीति को पहचान चुकी है। उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, तुर्कमान गेट क्षेत्र में मस्जिद के पास से अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा भड़काने वालों और समाजवादी पार्टी के सांसद की उपस्थिति की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने महापौर राजा इकबाल सिंह से दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश अनुसार जामा मस्जिद के आसपास के क्षेत्र वका सर्वे शुरू कराने का अनुरोध किया, जिससे कि अतिक्रमण की समस्या दूर हो सके। इस अवसर पर महापौर और दिल्ली प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, आतिशी पर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप; Video की होगी फोरेंसिक जांच

यह भी पढ़ें- मैं जान दे सकती हूं, लेकिन गुरु साहब का अपमान नहीं कर सकती- आतिशी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165185