search

युवती पर कमेंट करना पड़ा भारी, कार से कुचलकर युवक की हत्या; रांची में लड़की समेत 3 गिरफ्तार

cy520520 2026-1-8 21:26:32 views 1213
  

लालपुर में बार के बाहर मारपीट और कार से कुचलने के मामले में तीन गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, रांची। लालपुर थाना क्षेत्र में हुई एक गंभीर घटना में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना 4 जनवरी की रात सवा एक बजे लालपुर चौक पर हुई थी।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि एक लड़की अपने साथियों के साथ बार में गई थी, इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक द्वारा लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। युवक की पहचान करने के प्रयास में लड़की के साथ गए पक्ष और मृतक के पक्ष के लोगों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

लड़की के साथी बार के बाहर खड़े होकर बार से निकलने वाले हर व्यक्ति को रोककर लड़की से पहचान करा रहे थे। इसी बीच अंकित अपने साथियों के साथ बार के बाहर आया। आरोपितों ने अंकित को रोका तो अंकित उलझ गया और आरोपितों से कहने लगा कि उसे रोकने की हिम्मत कैसे हुई।
आरोप दोनों पक्ष से

विवाद बढ़ता चला गया। विवाद के दौरान मृतक अंकित कुमार सिंह द्वारा लड़की पक्ष के युवक रौशन प्रसाद पर एक बड़ा पत्थर उठाकर मारने का प्रयास किया गया। वहीं लड़की पक्ष के लोगों पर आरोप है कि जान मारने की नीयत से चार चक्का वाहन से मृतक पक्ष के लोगों को कुचलने का प्रयास किया।

इस घटना में अंकित कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए रिम्स, रांची ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में गढ़वा में हुई थी जीरो एफआइआर। घटना के वक्त लालपुर पुलिस को नहीं मिली थी कोई सूचना।
जीरो एफआइआर पर कार्रवाई

मृत्यु के बाद अंकित कुमार सिंह के शव को उसके दोस्तों द्वारा गढ़वा ले जाया गया। वहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के उपरांत गढ़वा थाना में जीरो एफआइआर दर्ज की गई।

गढ़वा थाना से प्राप्त जीरो एफआइआर के आधार पर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में रमनदीप सिंह, रौशन गुप्ता, अंशुल, विक्की खान सहित चार से पांच अज्ञात व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया है।
दोनों युवकों के बाद युवती की गिरफ्तारी

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त रमनदीप सिंह उर्फ रोमी और रौशन प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों अभियुक्तों को रातू थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड सुंडिल क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त वाहन डिजायर कार, के साथ गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रौशन प्रसाद की महिला साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।

युवती सरस्वती गर्ल्स हॉस्टल, लालपुर चौक, रांची में रह रही थी। पुलिस के अनुसार अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद

सिटी एसपी का कहना है कि मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। कुचलने वाला वीडियो भी पुलिस को मिला है। बार के अंदर कोई विवाद नहीं हुआ था।

बार के बाद पहचान के दौरान विवाद हुआ और घटना हो गई। पुलिस इस मामले में हर बिंदु पर जांच कर रही है। आगे और खुलासा होगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163254