search

ISC 12वीं बायोलॉजी के माडल पेपर की answer key और विशेषज्ञ टीचर के टिप्स

deltin33 2026-1-8 19:56:41 views 594
  

प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, मेरठ। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआइएससीई की बोर्ड परीक्षा में आइएससी-12वीं के बायोलाजी का पेपर छह मार्च को है। मेडिकल क्षेत्र में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पेपर महत्वपूर्ण होता है।

सोफिया गर्ल्स स्कूल की विज्ञान शिक्षिका आकांशा शर्मा परीक्षार्थियों को जरूरी सुझाव दे रही हैं। उनका कहना है कि विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी अलग-अलग तरीके से लिखते हैं इसलिए स्कूलों में पढ़ाए व बताए गए तौर-तरीकों का ही अनुसरण करें।
व्यापक नोट तैयार कर खूब करें रिवीजन

परीक्षार्थी आइएससी की बायोलाजी सिलेबस को बखूबी समझने के बाद ही तैयारी को आगे बढ़ाएं। यह सुनिश्चित कर लें कि आप पाठ्यक्रम में शामिल अध्यायों और विषयों को जानते हैं। विषय का व्यापक नोट तैयार करें। इस नोट से परीक्षा के दिन तक रिवाइज करें। अच्छी तैयारी के लिए पाठ्य सामग्री आपके पास होनी चाहिए। निर्धारित किताबों से ही पढ़ें। इनके एनसीईआरटी की किताब ही सबसे लाभकारी होगी। रटने की बजाय कांसेप्ट यानी अवधारणाओं पर ध्यान दें। जानकारी को स्पष्ट करने के लिए आरेख, फ्लोचार्ट और तालिकाओं या टेबल का उपयोग करें।
डायग्राम का अभ्यास करें

बायोलाजी के पेपर में डायग्राम पूछे जाते हैं। उदाहरण के तौर पर सेल स्ट्रक्चर, प्लांट एनटामी आदि को बनाने का अभ्यास करते रहें। इनको बनाने और लेबल करने का अभ्यास जरूर करना चाहिए। पिछले वर्षों के बोर्ड परीक्षा पेपर हल करने का अभ्यास करें। इससे बोर्ड परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार की अच्छी जानकारी व अभ्यास होंगे। निर्धारित समय में पेपर हल करने की कोशिश करेंगे तो पेपर हल करने की रफ्तार और सटीकता दोनों का अभ्यास होगा।
रिवीजन में निरंतरता रखें

अच्छी तैयारी पढ़ाई के साथ उसके निरंतर रिवीजन से ही सुनिश्चित होती है। इसलिए परीक्षार्थी विभिन्न टापिक्स को एक-दो बार पढ़ने के बाद आश्वस्थ न हो जाए। निरंतर अभ्यास करते रहें। इससे पढ़े हुए बिंदुओं पर पकड़ मजबूत होगी। ग्रुप में पढ़ते हों तो कुछ समय पढ़ सकते हैं। किसी भी बिंदु पर कोई भी दिक्कत हो तो उसी समय अपने शिक्षकों से मदद लेकर दूर करें। महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस करें। इनमें जेनेटिक्स, ह्यूमन फिजियोलाजी और इकोलाजी जैसे विषय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- ISC 12वीं बायोलॉजी का मॉडल पेपर, छह मार्च को है यह परीक्षा  

यहां से डाउनलोड करें बायोलाजी के माडल पेपर की आंसर की


  ANSWER KEY.pdf

बोर्ड परीक्षार्थी माडल पेपर को हल करने का अभ्यास करें और उसके बाद अपने उत्तर का भी मिलान आंसर से कर सकते हैं।

शनिवार के अंक में देखें आइएससी-12वीं एकाउंटेंसी का माडल पेपर व आंसर की।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476917