search

मनरेगा का नाम बदलना बर्दाश्त नहीं, चंडीगढ़ कांग्रेस की चेतावनी, 11 को लेबर चौक पर दिया जाएगा धरना

deltin33 2026-1-8 17:56:31 views 936
  

सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते कार्यकर्ता व नेता।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने तथा इसके मूल प्रविधानों से छेड़छाड़ से कांग्रेस में रोष है। 11 जनवरी को सेक्टर-44/45 स्थित लेबर चौक पर धरना दिया जाएगा। धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, मजदूर संगठन और आम नागरिक भाग लेंगे।

यह निर्णय वीरवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में लिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर “वीबी-जी रामजी” करने तथा कानून के मूल उद्देश्य और प्रविधानों को कमजोर करने की मंशा की कड़े शब्दों में निंदा की।  

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में 10 जनवरी को एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें मनरेगा का नाम बदलने, उसके प्रविधानों से छेड़छाड़ और इससे गरीब एवं मजदूर वर्ग पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से पार्टी का पक्ष रखा जाएगा।

इसके अलावा 11 तारीख को जोरदार तरीके से धरना दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है और कांग्रेस पार्टी इसे कमजोर करने के हर प्रयास का सड़क से लेकर संसद तक विरोध करती रहेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477019