search

बस्ती में दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में मांस मिलने से हड़कंप, उन्नाव से भैंस का मीट लेकर संतकबीर नगर जा रहा था आरोपित

LHC0088 2026-1-8 17:27:27 views 881
  



संवाद सूत्र, बस्ती। हाईवे पर कार, ट्रक  पिकअप की हुई भिड़त के दाैरान मालवाहक पिकअप में मांस मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस व पशुचिकित्सक ने मांस समेत वाहन को कब्जे में लेकर मांस की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना हाईवे के मझौवा दुबे गांव के पास हुई। हालांकि एसओ चंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया वह गोमांस नहीं पाया गया है, फिर भी मांस का नमूना लेकर उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक हाईवे पर पिकअप समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए थे। जिसमें पिकअप वाहन में जानवरों का मांस और अवशेष लदा हुआ मिला। मौके पर तमाम लोग पहुंच गए। मामला बिगड़ते देख पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद रिंगरोड कर्मियों ने इसकी जानकारी छावनी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची यूपी 112 पीआरवी ने एनएचआइ की क्रेन की मदद से संदिग्ध मांस को जमीन में डिस्पोज करा दिया। भोर में हुई इस घटना का वीडियो कुछ राहगीरों ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसको संज्ञान में लेकर क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। पिकअप उन्नाव के स्लाटर हाउस से भैंस का मांस लेकर संतकबीरनगर जा रहा था। वाहन स्वामी के कागजात वैध कागजात बताए गए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164894