search

जौनपुर में मनरेगा फर्जीवाड़ा रोकने को डेढ़ लाख जॉब कार्ड निरस्त, सत्यापन जारी

cy520520 2026-1-7 09:56:30 views 815
  

चार लाख, 79 हजार, 431 है जाबकार्ड धारकों की संख्या, दो लाख, 97 हजार, 425 हैं सक्रिय। जागरण  



जागरण संवाददाता, जौनपुर। मनरेगा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए डेढ़ लाख जाबकार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। मौजूदा समय में जिले में मनरेगा जाबकार्ड धारकों की कुल संख्या चार लाख, 79 हजार, 431 है। इसमें दो लाख 97 हजार, 425 सक्रिय हैं। पारदर्शिता के लिहाज से सभी 21 ब्लाकों में कार्डधारकों सत्यापन भी कराया जा रहा है। कार्य करने वाले श्रमिकों का मनरेगा के वेबसाइट पर फोटो अपलोड करने का प्रविधान किया गया है। इसकी जिम्मेदारी महिला मेठ, रोजगार सेवक व सचिव को दी गई है।  

कार्डधारकों का सत्यापन तीन चरणों में कराया जा रहा है। पहला जो पलायन कर चुके हैं, दूसरा जिनकी मृत्यु हो चुकी है और तीसरा उन्हें शामिल किया गया है जो गलत तरह से दूसरा कार्ड बनवा लिए हैं। तीनों बिंदुओं पर शुरू की गई जांच की कड़ी में अभी तक डेढ़ लाख जाबकार्ड को निरस्त किया गया है। इनकी संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।

मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए अब गांवों में होने वाले कार्य का पूरा विवरण श्रमिकों की संख्या के साथ वेबसाइट पर भी अपलोड कराया जा रहा है। इस व्यवस्था के बाद उन गांवों की जांच की जा रही है जहां श्रमिकों की फोटो अपलोड करने में गड़बड़ी की गई है।

इसमे करंजाकला ब्लाक के दो गांवों सहित कुछ अन्य को शामिल किया गया है। इस तरह की अनियमितता को दूर करने के लिए आने वाले दिनों में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण ड्रोन से कराने की भी तैयारी की जा रही है, जिससे किसी प्रकार की खामी न होने पाए।




मनरेगा के कार्यों की निगरानी प्रत्येक स्तर पर की जा रही है। अभी तक डेढ़ लाख जाबकार्ड निरस्त किए गए हैं। जाब कार्ड सहित कुछ गांवों में मनरेगा के कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त हुई है, जिसमे जांच की जा रही है।


-

-सुशील कुमार, उपायुक्त मनरेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162005