search

सहारनपुर में मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर खूनी संघर्ष, छतों से बरसाए गए ईंट-पत्थर; इलाके में तनाव

LHC0088 2026-1-7 08:56:20 views 658
  

गांव नोजली दनियालपुर में मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर छत पर चढ़कर दूसरे पक्ष पर पथराव करते लोग।



संवाद सूत्र, जागरण, सहारनपुर। नागल थाना क्षेत्र के गांव नोजली दनियालपुर में स्थित हाजरा मस्जिद में नमाज अदा करने को लेकर विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते ईंट-पत्थरबाजी में बदल गया। जिससे गांव में खलबली मच गई।

इस दौरान महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

नोजली दनियालपुर निवासी गुलजार और यूनुस ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनके गांव में हाजरा मस्जिद में सभी लोग वर्षों से मिल-जुलकर नमाज अदा करते आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में एक पक्ष उन्हें नमाज पढ़ने से रोक रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग मस्जिद की छत पर चढ़ गए और वहां से ईंट-पत्थर फेंकने लगे। जिसमें अमरीशा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के इकराम ने आरोप लगाया कि गांव का एक पक्ष मस्जिद की देखरेख और जिम्मेदारी को लेकर दबाव बना रहा था।

उनका कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए भीड़ को तितर-बितर कराया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल है।

यह भी पढ़ें- माचिस मांगने गए, साथ में पी शराब, लूट के लिए नाबालिगों ने कर दी युवक की हत्या


दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है।
  


                                                                                                अभितेश सिंह, सीओ देवबंद
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164574