search

Weather Alert: अभी और सताएगी ठंड, कोहरे की भी झेलनी होगी मार… IMD ने जारी किया अलर्ट

Chikheang 2026-1-6 21:01:23 views 1241
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड शुरू पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग की माने को ठंड अभी और भी बढ़ने वाली है। मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह ठंड वैसी ही हो सकती है, जैसी हमने दिसंबर 2019 की शुरुआत में महसूस की थी। मौसम विभाग के अनुसार, 8 जनवरी से 16 जनवरी के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिन का तापमान सामान्य से करीब 4 से 8 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। इसके साथ ही, इन इलाकों में पूरे दिन घना कोहरा छाए रहने की भी पूरी संभावना है, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस होगी।





अभी और पड़ेगी कड़ाके की ठंड





मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जनवरी से देश के बड़े हिस्से में ठंड अचानक बढ़ने वाली है। खास तौर पर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और तेजी से गिरता तापमान देखने को मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। उत्तर प्रदेश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में कोहरे का असर ज्यादा रहने की आशंका है। कोहरे का यह दायरा बरेली से बहराइच तक फैल सकता है। इससे लखनऊ, अयोध्या, कानपुर नगर, कानपुर देहात और प्रयागराज जैसे शहरों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।





छाया रहेगा घना कोहरा





सुबह और देर रात के समय कोहरे की वजह से विजिबिलीटी कम रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर दिन में भी कोहरा छाया रह सकता है, जिससे आवाजाही पर असर पड़ सकता है। मध्य प्रदेश में कई इलाकों में कोहरा देखने को मिल सकता है। इसमें रीवा, सीधी, सिंगरौली से लेकर विदिशा के उत्तर वाले इलाके शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल, सागर, सतना, पन्ना, रीवा और ग्वालियर में भी कोहरे का असर रह सकता है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/a-man-married-wearing-a-wig-and-then-blackmailed-his-wife-a-shocking-case-in-greater-noida-article-2332024.html]विग पहनकर की शादी, फिर किया पत्नी को ब्लैकमेल! ग्रेटर नोएडा में हैरान करने वाला मामला
अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 9:12 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/rajasthan-kota-thief-tried-to-steal-from-a-locked-house-got-stuck-in-exhaust-fan-hole-rescued-by-police-article-2331996.html]Video: बंद घर में चोरी करने पहुंचा चोर, एग्जॉस्ट फैन के लिए बने छेद में फंसा, फिर आ गया मालिक
अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 9:04 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/lalu-prasad-yadav-grandson-aditya-leaves-for-singapore-basic-military-training-article-2331985.html]लालू यादव के नाती आदित्य सिंगापुर में क्यों ले रहे हैं मिलिट्री ट्रेनिंग? जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई
अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 7:33 PM



राज्य में न्यूनतम तापमान और गिरने की संभावना है, जिससे ठंड और तेज हो जाएगी। खासतौर पर रात और सुबह के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में हल्के बादल दिख सकते हैं। हालांकि, 7 जनवरी को इन बादलों से किसी बड़ी बारिश की संभावना नहीं है।





कैसा रहेगा दक्षिण भारत का मौसम





दक्षिण और तटीय भारत में मौसम का मिज़ाज उत्तर भारत से अलग रहने वाला है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इनमें से तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में एक-दो जगह हल्की और छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 9 और 10 जनवरी के आसपास हालात बदल सकते हैं। इस दौरान खासकर तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है, क्योंकि दक्षिणी सिस्टम ज्यादा मजबूत हो जाएंगे। वहीं देश के बाकी हिस्सों जैसे राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और गुजरात में 7 जनवरी को मौसम अधिकतर सूखा रहने की उम्मीद है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167737