search

तेज भूकंप के झटकों से हिली जापान की धरती, कई लोग घायल; अलर्ट जारी

cy520520 2026-1-6 15:56:46 views 985
  

जापान में आया 6.4 तीव्रता का भूकंप तेज झटकों से हिली धरती कई लोग घायल (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार सुबह तेज भूकंप आया, जिससे कई लोग घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। सबसे ज्यादा असर शिमाने और तोत्तोरी प्रांत में देखा गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप के बाद कुछ इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए।

भूकंप सुबह 10:18 बजे (स्थानीय समय) शिमाने प्रांत के पूर्वी हिस्से में आया। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। जापान के भूकंप पैमाने पर इसकी तीव्रता 7 में से ऊपरी स्तर 5 दर्ज की गई।भूकंप का केंद्र 35.3 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 133.2 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
भूकंप के बाद दो झटके, कई जगह नुकसान

मुख्य भूकंप के बाद उसी इलाके में दो और झटके आए। पहला झटका 10:28 बजे आया, जिसकी तीव्रता 5.1 थी, जबकि दूसरा झटका 10:37 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 5.4 रही। यह जानकारी JMA ने दी है।

शिमाने प्रांत के मात्सुए शहर में भूकंप के दौरान गिरने और अन्य कारणों से चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर में कई घरों की छतों को नुकसान पहुंचा है। यह जानकारी जापान के सार्वजनिक प्रसारक NHK के हवाले से सामने आई है।पड़ोसी तोत्तोरी प्रांत के साकाइमिनातो शहर में सड़कों पर दरारें पड़ने की शिकायतें मिली हैं।
अन्य इलाकों में भी असर

भूकंप के केंद्र के दक्षिण में स्थित हिरोशिमा प्रांत के फुकुयामा शहर में भी दो लोग घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। JMA ने बाद में भूकंप की तीव्रता को 6.2 से बढ़ाकर 6.4 कर दिया। एजेंसी के अनुसार, पश्चिमी तोत्तोरी प्रांत में लॉन्ग-पीरियड ग्राउंड मोशन का स्तर अधिकतम 4 तक दर्ज किया गया।

लॉन्ग-पीरियड ग्राउंड मोशन का मतलब ऐसे भूकंपीय झटके होते हैं जो धीरे लेकिन लंबे समय तक चलते हैं। इससे खासकर ऊंची इमारतों की ऊपरी मंजिलों में तेज हिलना महसूस होता है।

\“यह शादी नहीं शोषण था\“, 16 साल की उम्र में मॉडल की हुई थी मलेशियाई राजकुमार से शादी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162820