search

सात फेरों का साथ 60 साल तक... पति की मौत के 6 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम; बुजुर्ग दंपती का एक साथ अंतिम संस्कार

cy520520 2026-1-6 12:26:43 views 950
  

दंपती के फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, आगरा। पति की मृत्यु के छह घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। सात फेरों के बाद 60 वर्ष तक पति-पत्नी साथ रहे दंपती के बीच प्रेमभाव की परिवार और रिश्तेदारी में उदाहरण दिया जाता था। सोमवार दोपहर बुजुर्ग दंपती का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सदर के सेवला जाट के रहने वाले बुजुर्ग दंपती की मृत्यु

सदर के सेवला जाट स्थित अग्रवाल कांप्लैक्स निवासी 85 वर्ष के भगवती प्रसाद अग्रवाल और 82 वर्ष की श्यामवती देवी की शादी 60 वर्ष पूर्व हुई थी। दंपती के बेटे राकेश अग्रवाल ने बताया कि माता-पिता की एक जनवरी से तबीयत खराब थी। उनका उपचार चल रहा था।
रात में तीन बजे पति, सुबह नौ बजे पत्नी ने तोड़ा दम

रविवार रात को तीन बजे पिता भगवती प्रसाद अग्रवाल की तबीयत अचानक बेहद बिगड़ गई, उनकी मृत्यु हो गई। मां श्यामवती देवी दूसरे कमरे में थीं, वह कोमा की स्थिति में थीं। सोमवार सुबह नौ बजे मां ने भी दम तोड़ दिया। परिवार के लोगाें ने बताया कि दंपती में बेहद प्रेमभाव था। श्यामवती देवी पहले पति को खिलाने के बाद ही भोजन करती थीं। उन्होंने 60 वर्ष तक यह क्रम बरकरार रखा। सोमवार दोपहर परिवार के लोगों ने दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163332