search

अमेठी में डीजे पर डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, युवक की गोली लगने से मौत

Chikheang 2025-10-8 00:36:28 views 1242
  डीजे पर डांस के दौरान तमंचा से हुई हर्ष फायरिंग में युवक की मौत।





संवाद सूत्र, शाहगढ़ (अमेठी)। निष्कासन समारोह में डीजे पर डांस करते समय तमंचा से हर्ष फायरिंग हुई। फायरिंग में युवक को गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई कर जांच शुरू की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



मुंशीगंज के पूरे ढखहन मजरे गरथोलिया निवासी मस्तराम को विवाह के 10 वर्ष बाद संतान की प्राप्ति हुई है। इसी खुशी में सोमवार को भोज समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में डीजे पर लोग नृत्य कर रहे थे। मुराइन का पुरवा निवासी देव यादव भी समारोह में शामिल होने गए थे।



जानकारी के अनुसार देर रात 11 बजे के करीब सभी लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग तमंचा से हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की माने तो देव यादव भी हर्ष फायरिंग के लिए तमंचा मांगा। इसी दौरान तमंचा से फायरिंग हो गई। घटना में युवक के सीने में गोली लग गई। जिससे वह जमीन पर गिर गया।

फायरिंग के बाद समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घायल को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया।




दिल्ली से सोमवार को घर लौटा था युवक



युवक अपने दादा शिव बहादुर के साथ दिल्ली में रहता था। दोस्त सत्यम यादव के घर पर समारोह होने का निमंत्रण युवक को मिला था। वह उसी निमंत्रण में शामिल होने के लिए सोमवार की सुबह दिल्ली से घर आया था। घटना में 10 वर्षीय छोटे भाई हर्ष, मां चंदा का रो रो कर बुरा हाल है।
नहीं मिली है अभी तक तहरीर





कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर मौके पर निरीक्षण किया गया। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। हालांकि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में डेढ़ लाख किसानों की नहीं हुई फॉर्मर रजिस्ट्री, नहीं मिलेगा पीएम किसान सम्मान का पैसा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953