search

Weather Update: घना कोहरा और दृश्यता शून्य होने से बढ़ी गलन, ताजनगरी में कड़ाके की ठंड

Chikheang 2026-1-5 08:26:18 views 646
  

कोहरे में ताजमहल पर पर्यटक।



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में रविवार को घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रहने से गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने से गलन बढ़ गई, जिससे लोग कंपकंपाते रहे। दोपहर में बादल छाए। दोपहर 3:30 बजे के बाद सूरज ने दर्शन जरूर दिए, लेकिन बादलों की वजह से धूप बेअसर रही।

प्रदेश के ठंडे शहरों में आगरा सातवें स्थान पर रहा, जबकि शनिवार को यह तीसरे स्थान पर रहा था। मौसम विभाग ने सोमवार को घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया, जो सटीक साबित हुआ। सुबह घना कोहरा छाया रहा।
प्रदेश के ठंडे शहरों में रविवार को सातवें नंबर पर रहा शहर

इससे पहले शहर में शनिवार रात और रविवार सुबह के समय शहर में हाईवे, बाईपास, यमुना किनारा रोड और खुले क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिला। इससे वाहनों की गति पर ब्रेक लगा रहा। एयरफोर्स स्टेशन स्थित केंद्र पर रविवार को दृश्यता शून्य दर्ज की गई। सुबह धूप नहीं निकली और गलन अधिक रही। बादल छाए रहने की वजह से शहरवासियों को राहत नहीं मिली। शाम ढलने के बाद गलन और अधिक बढ़ गई।
तापमान में गिरावट

अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
प्रदेश के शहरों की स्थिति


1, कानपुर, 3.2
2, इटावा, 3.8
3, बाराबंकी, 4.5
4, शाहजहांपुर, 4.6
5, बरेली, हरदोई, 5.0
6, फुरसतगंज, 5.8
7, आगरा, 6.4
घने कोहरे की चेतावनी


मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि घना कोहरा छाया रह सकता है। तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मंगलवार की सुबह कोहरा या धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान में एक से दाे डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। बुधवार व गुरुवार को पुन: घना कोहरा छा सकता है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: आगरा में घना कोहरा, यूपी में कड़ाके की ठंड पर IMD का लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: आज ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने, चोटियों पर हिमपात के हैं आसार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165820