search

SIR की निगरानी के लिए कांग्रेस ने बनाई कमेटी, वोटर लिस्ट में अनियमितता रोकने के लिए बनाया प्लान

Chikheang 2026-1-4 22:26:46 views 1048
  



जागरण संवाददाता, देवरिया। कांग्रेस की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान की निगरानी की जाएगी। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दो सदस्यीय जिला स्तरीय कमेटी गठित की है, जिसमें पूर्व विधायक रुद्रपुर अखिलेश प्रताप सिंह व मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि यह कमेटी जिला स्तर पर एसआइआर अभियान की निगरानी करेगी।

साथ ही कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। जिससे मतदाता सूची में किसी प्रकार की अनियमितता न हो सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन, निर्वतमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद यादव, सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरी, जयदीप त्रिपाठी, पुरूषोत्तम सिंह, उतेज मिश्र, ऋषिकेश मिश्र, भरत मणि त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।

मनरेगा बचाओ संग्राम के कोआर्डिनेटर बने सत्यप्रकाश

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश मिश्र अंशू को मनरेगा बचाओ संग्राम का जिला कोआर्डिनेटर बनाया है। उन्होंने कहा है कि अखिल भारत कांग्रेस कमेटी की अनुमति से मनरेगा बचाओ संग्राम को प्रदेश में मजबूती से चलाया जाना है।

इसके लिए जिगिना मिश्र गांव के रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस एक्टिविस्ट सत्यप्रकाश मिश्र अंशू को मनरेगा बचाओ संग्राम का कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह सौंपी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही चौपालों व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से इसे मूर्तरूप प्रदान करने में अपना योगदान देंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167919