search

यूपी में पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है विधान भवन, सतीश महाना ने विभाग को लिखा पत्र

Chikheang 2026-1-4 21:26:41 views 1123
  

पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है विधान भवन।



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राजधानी लखनऊ घूमने आने वाले पर्यटकों को जल्द ही विधान भवन को भी नजदीक से देखने और उसके ऐतिहासिक महत्व को समझने का अवसर मिल सकता है। पर्यटन की दृष्टि से लखनऊ के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की सूची में विधान भवन को जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है।

पर्यटकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और यूपी विधान सभा सचिवालय ने विधान भवन के भ्रमण को लेकर प्रारंभिक तैयारियां कर ली हैं। उद्देश्य यह है कि आने वाले सैलानी विधान सभा की भव्य वास्तुकला, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और लोकतांत्रिक परंपराओं से रूबरू हो सकें।

इस पहल को लेकर विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हाल ही में पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

पत्र में विधान भवन को सुनियोजित तरीके से पर्यटकों के लिए खोले जाने, सुरक्षा व्यवस्था, गाइडेड टूर और भ्रमण की समय-सारिणी जैसे बिंदुओं पर विचार करने को कहा गया है।

यदि यह योजना मूर्त रूप लेती है तो विधानसभा भवन का भ्रमण सीमित समय और निर्धारित नियमों के तहत कराया जाएगा, ताकि सुरक्षा और सदन की कार्यवाही प्रभावित न हो।

इससे न सिर्फ लखनऊ के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, बल्कि युवाओं और आम लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर भी मिलेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167087